टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज/बिहार – जन शक्ति छात्र परिषद् (Jan Shakti Chhatra Parishad) के विस्तार एवं छात्र हितों की रक्षा के उद्देश्य से आज कमला राय कॉलेज गोपालगंज में संगठन की नई इकाई का विधिवत गठन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से नई इकाई के गठन का निर्णय लिया।

बैठक में संगठन के विस्तार, छात्र समस्याओं के समाधान, शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार, छात्र-छात्राओं के अधिकारों की रक्षा एवं कॉलेज परिसर में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
Jan Shakti Chhatra Parishad Gopalganj संगठन के अध्यक्ष जयराम प्रियदशी ने कहा कि जन शक्ति छात्र परिषद् सदैव छात्रों के अधिकार, सम्मान एवं भविष्य की रक्षा के लिए संघर्षरत रहा है और आगे भी छात्रों की हर समस्या को मजबूती से उठाया जाएगा।
Jan Shakti Chhatra Parishad Gopalganj इस अवसर पर नई कॉलेज इकाई के पदाधिकारियों का चयन भी किया गया, जिनमें अध्यक्ष श्रवन कुमार, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार राम, अपसरी खातून, रूही खतून, नंदनी कुमारी, साक्षी कुमारी, सचिव बबिता कुमारी रोजी खतून, महासचिव ऋतिक सिंह, मदीहा ताबूस्सुम, कोषाध्यक्ष सिमरन कुमारी, छात्र प्रमुख रिफत नाज़ प्रवक्ता शाहीन खातून को पदों पर योग्य एवं सक्रिय छात्र प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती एवं छात्र हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त टीम को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि कमला राय कॉलेज इकाई छात्र समस्याओं के समाधान एवं संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वही जिला कमिटी में जिला अध्यक्ष शाहिद राजा और जिला छात्रा प्रमुख सालू सिंह को बनाया गया!
Jan Shakti Chhatra Parishad
अंत में सभी उपस्थित साथियों ने संगठन को मजबूत करने एवं छात्र हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया मौके पर सगठन के सचिव सरिक नवाज, छात्रा प्रमुख प्रियदर्शनी पाण्डेय अवध कुमार, प्रियंका सिंह, मुकेश राम, उपेंद्र यादव सहित छात्र छात्रा मौजूद थे..








