Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Student Protes: जन शक्ति छात्र परिषद् का कमला राय कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन – पूरी खबर पढ़े

On: February 17, 2026 4:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज: जन शक्ति छात्र परिषद् के कमला राय कॉलेज इकाई के कार्यकर्ताओं ने जय प्रकाश यूनिवर्सिटी प्रशासन की घोर लापरवाही एवं छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन का पुतला दहन किया।

सगठन के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। सत्र 2025-29 के विद्यार्थियों को अब तक पंजीयन उपलब्ध नहीं कराया गया है, जबकि परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी गई।

Student Protes
पुतला दहन – Img

बिना पंजीयन के परीक्षा फॉर्म भरना संभव नहीं है, जिससे हजारों छात्र असमंजस और मानसिक तनाव में हैं, कुलपति छात्र कल्याण अध्यक्ष और परीक्षा नियंत्रक कान मे तेल डाल कर तमशा देख रहे है छात्रों को भगवान के भरोसा पे छोड़ दिया गया है!

वही सगठन के उपाध्यक्ष अवध कुमार ने बताया की सत्र 2023-27 सेमेस्टर 3rd की परीक्षा हुए लगभग 1वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। परिणाम में हो रही देरी के कारण छात्रों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो रहा है तथा आगे की पढ़ाई एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बाधा उत्पन्न हो रही है।

सत्र काफी लेट हो गया है यूनिवर्सिटी प्रशासन सिर्फ लूट के योजना मे समय लगा रहा है छात्र हित मे कोई बात सुनने को तैयार नहीं है। 6 माह का सेमस्टर है परंतु यहाँ एक एग्जाम का रिजल्ट एक वर्षो मे भी नहीं निकल रहा है!

सगठन के छात्रा प्रमुख प्रियदर्शनी पांडेय ने बताया की आज से हमलोग यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का शुरुआत किये है। हमलोग प्रिंसपल के माध्यम से अपनी बात को यूनिवर्सिटी प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य किये है आगे उग्र आंदोलन पर हमलोग बाध्य होंगे!

Student Protes
Gopalganj Student Protes – Img

छात्र परिषद् ने विश्वविद्यालय प्रशासन से निम्नलिखित मांगें रखीं: सत्र 2025-29 के सभी विद्यार्थियों का अविलंब पंजीयन जारी किया जाए।
सत्र 2023-27 सेमेस्टर 3rd का परिणाम तत्काल घोषित किया जाए। परीक्षा एवं परिणाम संबंधी सभी प्रक्रियाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी बनाया जाए।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो जन शक्ति छात्र परिषद् चरणबद्ध उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

Student Protes Gopalganj 

कार्यक्रम में परिषद् के सरिक नवाज, ईसू कुमार, मंजीत कुमार, रजन कुमार, गोल्डन कुमार, रीता कुमारी, खुसबू कुमारी, मुस्कान कुमारी कश्क परवीन सहित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault: गोपालगंज सदर अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Commercial Vehicle Permit Gopalganj: गोपालगंज में बनेंगे 3 नए इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट, यूपी बॉर्डर से आने वाले वाहनों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Law Association Election Gopalganj: गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 1189 मतदाता चुनेंगे 28 पदों पर प्रतिनिधि

गोपालगंज में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, 1 की मौत, दो गंभीर घायल – पढ़े पूरी खबर

Gopalganj Model School Teacher Recruitment

Gopalganj Model School Teacher Recruitment: गोपालगंज के मॉडल स्कूलों में 46 शिक्षकों की बहाली अंतिम चरण में, 25 जून को होगा इंटरव्यू

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra: सब्जी मंडी में जमकर मारपीट, वाहन हटाने को लेकर विवाद, 2 घायल – पढ़े पूरी खबर