Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गोपालगंज कोर्ट में विधायक पप्पू पांडेय का केस ने लिया बड़ा कानूनी मोड़ – जाने पूरा मामला 

On: April 23, 2026 8:46 AM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज/बिहारगोपालगंज के व्यवहार न्यायालय में जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामले में बड़ा कानूनी मोड़ सामने आया है। बुधवार को एडीजे-3 की अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने पुलिस कार्रवाई और एफआईआर की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाए।

इस मामले में पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश दीक्षित और गोपालगंज सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक ने बचाव पक्ष की ओर से पैरवी की। उन्होंने अदालत में दलील दी कि यह मामला पूरी तरह राजनीतिक साजिश के तहत दर्ज किया गया है।

बचाव पक्ष ने कोर्ट में बताया कि गिरफ्तारी मेमो, जब्ती सूची और एफआईआर दर्ज होने के समय में भारी अंतर है। यह विरोधाभास पुलिस की पूरी कहानी पर सवाल खड़ा करता है। अधिवक्ता नरेश दीक्षित ने कहा कि पुलिस के दस्तावेज ही एक-दूसरे से मेल नहीं खाते, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि मामला कागजों पर गढ़ा गया हो सकता है।

मीडिया से बातचीत में दीक्षित ने कहा कि एफआईआर के समय और गिरफ्तारी रिकॉर्ड में ‘हेरफेर’ की आशंका है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने जो रिकॉर्ड तैयार किया, वही अब उसकी कहानी को कमजोर कर रहा है।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडीजे-3 की अदालत ने मामले को ‘ऑर्डर’ पर रख दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी, जहां यह तय होगा कि आरोपियों को राहत मिलेगी या कानूनी शिकंजा और कसेगा। चूंकि इस केस में सत्ताधारी दल के विधायक और उनके करीबी शामिल हैं, इसलिए यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है। गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद से ही यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault: गोपालगंज सदर अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Commercial Vehicle Permit Gopalganj: गोपालगंज में बनेंगे 3 नए इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट, यूपी बॉर्डर से आने वाले वाहनों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Law Association Election Gopalganj: गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 1189 मतदाता चुनेंगे 28 पदों पर प्रतिनिधि

गोपालगंज में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, 1 की मौत, दो गंभीर घायल – पढ़े पूरी खबर

Gopalganj Model School Teacher Recruitment

Gopalganj Model School Teacher Recruitment: गोपालगंज के मॉडल स्कूलों में 46 शिक्षकों की बहाली अंतिम चरण में, 25 जून को होगा इंटरव्यू

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra: सब्जी मंडी में जमकर मारपीट, वाहन हटाने को लेकर विवाद, 2 घायल – पढ़े पूरी खबर