JNV Gopalganj Admission 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं (Arts) में एडमिशन का आखिरी मौका, 14 जुलाई तक करें आवेदन
टीडीएस वायरलस संवाददाता, Education News: गोपालगंज जिले के बलेसरा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV), गोपालगंज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं (Arts) की रिक्त सीटों पर नामांकन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। विद्यालय प्रशासन ने योग्य छात्र-छात्राओं से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने का अंतिम अवसर 14 जुलाई 2026 तक है।
विद्यालय के प्राचार्य सुधाकर शुक्ला ने बताया कि आवेदन पत्र अभ्यर्थी स्वयं विद्यालय कार्यालय में जमा कर सकते हैं या डाक के माध्यम से भी भेज सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
JNV Arts Admission Gopalganj के लिए कौन कर सकता है आवेदन? कक्षा 11वीं (Arts) में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं प्रथम श्रेणी (कम से कम 60 प्रतिशत अंक) के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
इसके अलावा अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार ने गोपालगंज अथवा बिहार के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
मेरिट के आधार पर होगा चयन
JNV Arts Admission Gopalganj | विद्यालय प्रशासन के अनुसार नामांकन पूरी तरह मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। मेरिट सूची कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार तैयार होगी। चयन प्रक्रिया में CBSE बोर्ड के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि सीटें शेष रहती हैं तो अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों के योग्य अभ्यर्थियों पर भी विचार किया जाएगा।
JNV Arts Admission Gopalganj के लिए आवेदन कैसे करें?
इच्छुक छात्र-छात्राएं अपना आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ 14 जुलाई 2026 तक विद्यालय कार्यालय में स्वयं जमा करें या डाक के माध्यम से भेजें। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
JNV Arts Admission Gopalganj संपर्क-यदि किसी अभ्यर्थी को नामांकन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी चाहिए तो वह नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकता है।
- प्राचार्य: +917000472661
- विद्यालय कार्यालय: +919934021272
- ई-मेल: jnvgopalganj2011@gmail.com
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

JNV Arts Admission Gopalganj | यदि आप जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं (Arts) में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो अंतिम तिथि का इंतजार न करें। सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जल्द से जल्द आवेदन जमा करें ताकि किसी तकनीकी या डाक संबंधी देरी से आपका अवसर न छूटे।






