टीडीएस वायरलस न्यूज़, छपरा/बिहार – छपरा शहरी क्षेत्र में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने और लोगों को बेहतर टहलने की सुविधा देने के लिए जयप्रकाश विश्वविद्यालय परिसर में ‘नगर वाटिका’ निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है।
JP University Chhapra Park | यह वाटिका आधुनिक जापानी तकनीक पर आधारित होगी, जिसमें सघन पौधरोपण और वन क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा।
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव (Vaibhaw) और कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई की पहल पर अधिकारियों की टीम ने स्थल निरीक्षण कर योजना का जायजा लिया।
JP University Chhapra Park | क्या-क्या होगा खास?
- करीब 1.5 एकड़ भूमि में विकसित होगी वाटिका
- 1000 मीटर का रनिंग और वॉकिंग ट्रैक
- तालाब का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण
- नक्षत्र उद्यान और जेपी स्मृति वाटिका
- मियावाकी फॉरेस्ट का निर्माण
- ओपन जिम की सुविधा
JP University Chhapra Park – परियोजना के निर्माण और रख-रखाव की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी गई है।
आम लोगों के लिए टाइमिंग – नगर वाटिका आम जनता के लिए सोमवार से शनिवार तक सुबह 7 बजे से 9 बजे तक निःशुल्क खुली रहेगी। इसके बाद दिन में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं इसे रिसर्च कार्यों के लिए उपयोग कर सकेंगे।
JP University Chhapra Park – क्यों लिया गया फैसला?
विश्वविद्यालय के टर्फ ट्रैक पर आम लोग टहलने लगे थे, जिससे खिलाड़ियों को परेशानी हो रही थी। इसी समस्या के समाधान के लिए नगर वाटिका का प्रस्ताव लाया गया, जिस पर अब तेजी से काम हो रहा है।










