Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

JP University Chhapra Park: छपरा में बनेगी जापानी तकनीक से नगर वाटिका | JP University परिसर में तेजी से तैयारी

On: March 25, 2026 2:37 AM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, छपरा/बिहार – छपरा शहरी क्षेत्र में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने और लोगों को बेहतर टहलने की सुविधा देने के लिए जयप्रकाश विश्वविद्यालय परिसर में ‘नगर वाटिका’ निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है।

JP University Chhapra Park | यह वाटिका आधुनिक जापानी तकनीक पर आधारित होगी, जिसमें सघन पौधरोपण और वन क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव (Vaibhaw) और कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई की पहल पर अधिकारियों की टीम ने स्थल निरीक्षण कर योजना का जायजा लिया।

JP University Chhapra Park | क्या-क्या होगा खास?

  • करीब 1.5 एकड़ भूमि में विकसित होगी वाटिका
  • 1000 मीटर का रनिंग और वॉकिंग ट्रैक
  • तालाब का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण
  • नक्षत्र उद्यान और जेपी स्मृति वाटिका
  • मियावाकी फॉरेस्ट का निर्माण
  • ओपन जिम की सुविधा

JP University Chhapra Park – परियोजना के निर्माण और रख-रखाव की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी गई है।

आम लोगों के लिए टाइमिंग – नगर वाटिका आम जनता के लिए सोमवार से शनिवार तक सुबह 7 बजे से 9 बजे तक निःशुल्क खुली रहेगी। इसके बाद दिन में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं इसे रिसर्च कार्यों के लिए उपयोग कर सकेंगे।

JP University Chhapra Park – क्यों लिया गया फैसला?

विश्वविद्यालय के टर्फ ट्रैक पर आम लोग टहलने लगे थे, जिससे खिलाड़ियों को परेशानी हो रही थी। इसी समस्या के समाधान के लिए नगर वाटिका का प्रस्ताव लाया गया, जिस पर अब तेजी से काम हो रहा है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

रामजयपाल महाविद्यालय छपरा में ABVP का उग्र प्रदर्शन, छात्र समस्याओं को लेकर प्राचार्य को 12 दिन का अल्टीमेटम

कांटी BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति का तबादला, अब बहादुरपुर (दरभंगा) में संभालेंगे नई जिम्मेदारी – पढ़े पूरी खबर

AI Center University

AI Center University: ABVP ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दों को लेकर रखीं बड़ी मांगें – पढ़े खबर 1 मिनट मे

Bihar school closed news

Bihar school closed news: बिहार में 30 जून तक बदला रहेगा स्कूलों का समय, भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग का फैसला – पढ़े पूरी खबर

NIPER JEE Topper

NIPER JEE Topper: गोपालगंज के मानस प्रभु बने ऑल इंडिया रैंक 1, बिहार का बढ़ाया मान – पढ़े पूरी खबर

Gopalganj Private Schools news

Gopalganj Private Schools news: गोपालगंज में 97 निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग की नजर, 24 जून तक UDISE कोड नहीं लेने पर होगी कार्रवाई