टीडीएस वायरलस एजुकेशन न्यूज़: बिहार के छपरा स्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन मोड में लागू करने की घोषणा की है।
अब छात्र-छात्राएं घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगे और सिर्फ एक सप्ताह के भीतर सर्टिफिकेट प्राप्त कर पाएंगे।
JP University Provisional Certificate Online | क्या है नई व्यवस्था?
विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी आधिकारिक वेबसाइट को अपग्रेड कर रहा है, जहां जल्द ही एक स्पेशल ऑनलाइन लिंक जारी किया जाएगा।
इस लिंक के जरिए छात्र सीधे आवेदन कर सकेंगे।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया होगी आसान
100 रुपये शुल्क डिजिटल माध्यम से जमा
अधिकतम 7 दिनों में सर्टिफिकेट जारी
पहले क्या थी समस्या? अब तक यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन थी, जिसमें छात्रों को:
- कॉलेज और विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे
- समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी
- नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं में दिक्कत आती थी
JP University Provisional Certificate Online का क्यों लिया गया यह फैसला?
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा के अनुसार, छात्रों की परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि प्रक्रिया को सरल, तेज और पारदर्शी बनाया जा सके।
JP University Provisional Certificate Online | छात्रों को क्या होगा चार (4) फायदा?
- समय की बड़ी बचत
- घर बैठे आवेदन की सुविधा
- बिना भागदौड़ के सर्टिफिकेट
- डिजिटल और पारदर्शी सिस्टम
JP University Provisional Certificate Online – यह कदम उच्च शिक्षा और JPU में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में एक अहम पहल माना जायेगा।










