गोपालगंज में चाकूबाजी, 7 लोग गंभीर रूप से घायल
टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के काकड़कुंड गांव में शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
गाली-गलौज के बाद शुरू हुई कहासुनी चाकूबाजीऔर मारपीट में बदल गई, जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
Gopalganj news exclusive पहला पक्ष घायल
- बुलेट कुमार (30 वर्ष), पिता—सुरेश राम
- योगेंद्र कुमार (25 वर्ष), पिता—नरेश राम
- हरेंद्र कुमार (30 वर्ष)
- सुरेश राम (60 वर्ष), पिता—मुंद्रिका राम
Gopalganj news exclusive दूसरा पक्ष घायल
- बिगन राम (75 वर्ष)
- शिव देव राम (52 वर्ष), पिता—राम सूरत राम
- मिथलेश राम (24 वर्ष), पिता—भुवाल राम
Gopalganj news exclusive | कैसे शुरू हुआ विवाद? गाँव के लोगों के अनुसार, बुलेट कुमार और उनके पड़ोसियों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

आरोप है कि पड़ोसी घर के पास बैठकर गाली-गलौज कर रहे थे, जिसका बुलेट कुमार ने विरोध किया। विरोध के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ी और मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों तरफ से चाकू से हमला किया गया।
Gopalganj news exclusive 2025
गोपालगंज पुलिस की कार्रवाई | Gopalganj news exclusive- घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोनों पक्षों के घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।









