Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

कटेया में दहेज के लिए विवाहिता को, गर्म लोहे की रॉड से दागने का आरोप – पढ़े पूरी खबर

On: August 24, 2026 5:03 AM
Follow Us:
---Advertisement---

कटेया में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, गर्म लोहे की रॉड से दागने का आरोप; पति गिरफ्तार

टीडीएस वायरलस संवाददाता, कटेया न्यूज़: गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के तिवारी टोला गांव में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लाख रुपये दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर चार बच्चों की मां के साथ मारपीट की गई और गर्म लोहे की रॉड से शरीर के कई हिस्सों को दाग दिया गया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज कटेया रेफरल अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, तिवारी टोला निवासी लाल बहादुर चौहान के पुत्र बबलू चौहान की शादी करीब 10 वर्ष पहले कृष्णावती देवी के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में तीन लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।

बताया गया कि रविवार की सुबह पति बबलू चौहान, ससुर लाल बहादुर चौहान, सास वेदांती देवी समेत परिवार के अन्य लोगों ने महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद गर्म लोहे की रॉड से उसके शरीर के कई हिस्सों को दागने का आरोप है। घटना में महिला को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए कटेया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। महिला के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजनों में भय का माहौल है।

मामले में पीड़िता ने अपने पति, सास, ससुर समेत अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई है। पुलिस ने पीड़िता के पति बबलू चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नोट: यह खबर प्राथमिकी और पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर है। आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगी।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है।

Join WhatsApp

Join Now