Pankaj Tripathi Brother Attack: गोपालगंज में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर
टीडीएस वायरलस संवाददाता, प्रतिभा कुमारी गोपालगंज/न्यूज़ – बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर रविवार देर शाम जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बरौली थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव की बताई जा रही है। घायल अवस्था में उन्हें पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
Pankaj Tripathi Gopalganj News – मिली जानकारी के अनुसार, विजेंद्र नाथ तिवारी अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला राजेश साह वहां पहुंचा और अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
Pankaj Tripathi Gopalganj News – डॉक्टरों के अनुसार विजेंद्र नाथ तिवारी की पीठ, कंधे और गर्दन के नीचे गंभीर चोटें आई हैं। उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने का निर्णय लिया। फिलहाल उनका इलाज पटना (Patna) में चल रहा है।
Pankaj Tripathi Gopalganj News – घटना की सूचना मिलते ही बरौली थाना पुलिस (Barauli Thana Police) मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश साह को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।
Pankaj Tripathi Gopalganj News today update – गोपालगंज पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुछ दिनों पहले विजेंद्र नाथ तिवारी ने अपने घर के पास मिट्टी भरवाई थी, जिसके बाद जमीन संबंधी विवाद और बढ़ गया था। इसी विवाद के कारण हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
Pankaj Tripathi Gopalganj News – स्थानीय सूत्रों का कहना है कि आरोपी के पिता महेश साह और विजेंद्र नाथ तिवारी के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। इसी मामले में महेश साह (Mahesh Sah) जेल भी जा चुके थे। माना जा रहा है कि आरोपी राजेश साह (Rajesh Shah) इसी विवाद को लेकर नाराज था और उसने बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया।
इस बीच अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की टीम ने भी घटना की पुष्टि की है। टीम की ओर से बताया गया कि हमला गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा किया गया है और विजेंद्र नाथ तिवारी फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। मामले की जांच पुलिस कर रही है, इसलिए अभी अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती।
घटना के बाद पूरे Bollywood Industry में चर्चा का माहौल है। पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज जिले से आते हैं और देश के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उनके परिवार से जुड़ी इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
Pankaj Tripathi Gopalganj News

Gopalganj पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। वहीं, परिजन घायल विजेंद्र नाथ तिवारी के (Virendra Nath Tiwari) जल्द स्वस्थ (Health) होने की प्रार्थना कर रहे हैं।






