Patna LLM student Dies: चाणक्य लॉ कॉलेज के LLM छात्र की संदिग्ध मौत | पढ़े पूरी खबर

Patna LLM student dies News

पटना में चाणक्य लॉ कॉलेज के LLM छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में लटका मिला शव

टीडीएस वायरलस न्यूज़ पटना/बिहार: पटना में चाणक्य लॉ कॉलेज के एलएलएम फाइनल ईयर के छात्र मयंक राज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है.

छात्र रांची के खलाड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और कॉलेज हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था.

मिली खबरों के मुताबिक मंगलवार को मयंक राज का शव अपने हॉस्टल के कमरे में लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल कर्मियों ने उन्हें तुरंत नीचे उतारकर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचाया. हालांकि डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दोपहर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Patna LLM student dies

Patna LLM student dies | सूचना पर जक्कनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली. प्रारंभिक जांच में कमरे से एक लेटर, मोबाइल फोन, आईपैड और कुछ अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं. पुलिस इन सभी सामग्रियों को जब्त कर जांच कर रही है.

Related posts