खालगाँव न्यूज़: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, रातभर हुई आतिशबाजी; 36 घंटे का व्रत होगा पूरा

गोपालगंज/पंचदेवरी न्यूज़: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गोपालगंज जिले के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पंचदेवरी प्रखंड की खालगांव पंचायत में अहले सुबह से ही छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। खालगांव घाट पर रात करीब ढाई बजे से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। पूरा इलाका छठी मैया के भक्ति गीतों और आतिशबाजी से भक्तिमय नजर आया। पंचदेवरी प्रखंड के खालगांव पंचायत में छठ पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने…

Read More