टुनटुन सिंह, गोपालगंज/न्यूज़: बिहार के गोपालगंज जिले में 23 नवंबर को नारायणी नदी के तट पर भव्य नारायणी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बरौली प्रखंड के डुमरिया में आयोजित होने वाले इस एक दिवसीय महोत्सव में गंगा आरती मुख्य आकर्षण रहेगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर गोपालगंज जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। नारायणी महोत्सव की तैयारियों का…
Read MoreTag: बिहार समाचार
गोपालगंज की सोनी बनीं अगस्तया गुप्ता, AIIMS में कराया जेंडर ट्रांजिशन – जानिए पूरा मामला
टुनटुन सिंह, गोपालगंज/न्यूज़ – गोपालगंज के मीरगंज से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने पूरे इलाके का ध्यान अपनी ओर खींचा है। मटिहानी गांव की रहने वाली 20 वर्षीय सोनी कुमारी अब अगस्तया गुप्ता के नाम से अपनी नई पहचान के साथ जिंदगी जी रही हैं। बचपन से ही खुद को लड़के के रूप में महसूस करने वाले अगस्तया ने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में चिकित्सकीय परामर्श, हार्मोन थेरेपी और सर्जरी के जरिए जेंडर ट्रांजिशन की प्रक्रिया पूरी की है। उनकी यह यात्रा पहचान, आत्मविश्वास और…
Read Moreकरवतही में सजा देहात का पहला लिटरेचर फेस्टिवल, सदानीरा महोत्सव में साहित्यकारों और शिक्षाविदों का लगा जमावड़ा – पढ़े पूरी खबर
गोपालगंज/न्यूज़ (टुनटुन सिंह) : बिहार के गोपालगंज जिले के करवतही बाजार में बुधवार को देहात का पहला लिटरेचर फेस्टिवल सदानीरा महोत्सव-2026 आयोजित किया गया। साहित्य, संस्कृति और विचारों के अनूठे संगम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस महोत्सव में साहित्यकारों, शिक्षाविदों, पत्रकारों, कवियों और सांस्कृतिक जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम ने साबित किया कि साहित्य के प्रति रुचि केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों में भी साहित्य और विचारों की मजबूत परंपरा मौजूद है। महोत्सव का शुभारंभ गंगा महासभा के राष्ट्रीय…
Read Moreखालगाँव न्यूज़: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, रातभर हुई आतिशबाजी; 36 घंटे का व्रत होगा पूरा
गोपालगंज/पंचदेवरी न्यूज़: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गोपालगंज जिले के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पंचदेवरी प्रखंड की खालगांव पंचायत में अहले सुबह से ही छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। खालगांव घाट पर रात करीब ढाई बजे से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। पूरा इलाका छठी मैया के भक्ति गीतों और आतिशबाजी से भक्तिमय नजर आया। पंचदेवरी प्रखंड के खालगांव पंचायत में छठ पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने…
Read Moreविश्व पर्यावरण दिवस पर ABVP का हरित संकल्प, गोपालगंज और कुचायकोट में हुआ व्यापक पौधारोपण – पढ़े पूरी खबर
विश्व पर्यावरण दिवस पर ABVP गोपालगंज का पौधारोपण अभियान, कमला राय कॉलेज और बेलबनवां में लगाए गए सैकड़ों पौधे गोपालगंज टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की गोपालगंज नगर इकाई और कुचायकोट इकाई ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान गोपालगंज (Gopalganj ABVP) नगर इकाई द्वारा कमला राय महाविद्यालय के दोनों संकायों में तथा (Kuchaykot) कुचायकोट इकाई द्वारा बेलबनवां क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। Abvp Gopalganj News | इस कार्यक्रम का…
Read MoreABVP Sakora Campaign: भीषण गर्मी में अभाविप का सकोरा अभियान, पक्षियों के लिए की जल व्यवस्था – पढ़े पूरी खबर
टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ – छपरा में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अनोखी पहल की। अभाविप छपरा नगर के राजेंद्र कॉलेज (Rajendra College) इकाई द्वारा Student For Development (S.F.D.) आयाम के तहत महाविद्यालय परिसर में “सकोरा अभियान” चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से पक्षियों एवं जीव-जंतुओं के लिए पानी की व्यवस्था की गई, ताकि भीषण गर्मी में उन्हें राहत मिल सके। ABVP Sakora Campaign Chhapra – अभाविप के इस सेवा अभियान को…
Read MoreVijaypur News: स्कूल जा रहे 4 बच्चे पोखर में नहाने उतरे, 2 की डूबने से मौत – पढ़े पूरी खबर
गोपालगंज में बड़ा हादसा: स्कूल जा रहे 4 बच्चे पोखर में नहाने उतरे, 2 की डूबने से मौत टीडीएस वायरलस संवाददाता गोपालगंज/न्यूज़ – बिहार के गोपालगंज जिले से शनिवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। विजयीपुर थाना (Vijaypur News Thana) क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए घर से निकले चार बच्चे रास्ते में पोखर में स्नान करने उतर गए। इस दौरान 2 बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। वहीं दो अन्य बच्चे किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल…
Read Moreबखरौर गांव मे शादी की पहली सालगिरह पर गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप – पढ़े खबर
टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ – बिहार के गोपालगंज जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर गांव में शादी की पहली सालगिरह के दिन 22 वर्षीय गर्भवती नवविवाहिता गुड़िया देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। बखरौर गांव में उस समय मातम छा गया जब 22 वर्षीय गर्भवती महिला गुड़िया देवी की संदिग्ध…
Read Moreबहन की डोली तैयार थी, लेकिन भाई की मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया | Gopalganj sad Accident
टीडीएस वायरलस, गोपालगंज: खुशियों से भरा घर एक पल में मातम में बदल गया। फुलवरिया बाजार निवासी राजेश सिंह कुशवाहा (Rajesh Singh Kushwaha) (35) अपनी बहन (Sister) की विदाई से कुछ घंटे पहले एक दर्दनाक सड़क हादसे में जिंदगी हार बैठे। शनिवार (Saturday) रात बहन चंदा (Chanda Kumari) की शादी (Wedding) की रौनक पूरे घर में फैली हुई थी, लेकिन रविवार सुबह एक फोन कॉल ने परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। Gopalganj sad Accident | 100 फीट तक ट्रक ने घसीटा, मौके पर ही मौत – घटना…
Read More