Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

बखरौर गांव मे शादी की पहली सालगिरह पर गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप – पढ़े खबर

On: May 9, 2026 9:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़बिहार के गोपालगंज जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर गांव में शादी की पहली सालगिरह के दिन 22 वर्षीय गर्भवती नवविवाहिता गुड़िया देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

बखरौर गांव में उस समय मातम छा गया जब 22 वर्षीय गर्भवती महिला गुड़िया देवी की संदिग्ध मौत की खबर सामने आई। जिस दिन परिवार में शादी की पहली सालगिरह मनाई जानी थी, उसी दिन यह दर्दनाक घटना हो गई।

मृतका के भाई सोनू सिंह ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति मनीष कुंवर और ससुराल पक्ष बुलेट मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर गुड़िया को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों के अनुसार गुड़िया देवी तीन महीने की गर्भवती थी। परिवार ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

घटना की सूचना मिलने पर सिधवलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घर के सभी सदस्य फरार मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

गोपालगंज पुलिस ने बताया कि मायके पक्ष के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault: गोपालगंज सदर अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Commercial Vehicle Permit Gopalganj: गोपालगंज में बनेंगे 3 नए इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट, यूपी बॉर्डर से आने वाले वाहनों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Law Association Election Gopalganj: गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 1189 मतदाता चुनेंगे 28 पदों पर प्रतिनिधि

गोपालगंज में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, 1 की मौत, दो गंभीर घायल – पढ़े पूरी खबर

Gopalganj Model School Teacher Recruitment

Gopalganj Model School Teacher Recruitment: गोपालगंज के मॉडल स्कूलों में 46 शिक्षकों की बहाली अंतिम चरण में, 25 जून को होगा इंटरव्यू

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra: सब्जी मंडी में जमकर मारपीट, वाहन हटाने को लेकर विवाद, 2 घायल – पढ़े पूरी खबर