गोपालगंज सदर अस्पताल में दो मरीजों की मौत की जांच तेज, SDM-DDC ने खंगाले वार्ड और CCTV फुटेज – जाने पूरा मामला

गोपालगंज/न्यूज़ (टुनटुन सिंह): गोपालगंज मॉडल सदर अस्पताल में छठ के दिन दो मरीजों की मौत और उसके बाद हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर उच्चस्तरीय जांच तेज हो गई है। डीएम समीर सौरभ के निर्देश पर गठित जांच टीम शुक्रवार को सदर अस्पताल पहुंची। टीम में डीडीसी गौरव कुमार, सदर एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह समेत तीन अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, लेबर वार्ड और विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान घटना के समय ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जांच की…

Read More