टुनटुन सिंह गोपालगंज न्यूज़। बिहार के गोपालगंज जिले के ग्रामीण इलाकों में बदहाल पड़े पुराने तालाबों की तस्वीर अब बदलने वाली है। वर्ष 2027 में जिले के करीब 230 पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके तहत तालाबों की खुदाई, सफाई, चारों ओर मिट्टी का ऊंचा बांध, घेराबंदी और पौधरोपण जैसे कार्य किए जाएंगे। खास बात यह है कि तालाबों में सालोंभर पानी बनाए रखने के लिए विद्युत चालित पंप लगाने की भी योजना बनाई गई है। इससे गर्मी के मौसम में भी तालाबों में पानी की कमी नहीं होगी।…
Read More