Kateya murder Case: कटेया में महिला की चाकू से निर्मम हत्या, पति घायल होकर फरार – पढ़े पूरी खबर

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज | कटेया थाना क्षेत्र – रविवार को कटेया थाना क्षेत्र के अमही बांके गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान सहालुद्दीन मियां की पत्नी नजीया खातून के रूप में की गई है।

Kateya murder Case | इस हत्या के बाद पूरे गांव में चर्चा और सनसनी का माहौल है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गाँव वाले इस घटना से परेशान हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात कारणों से हुए इस हमले में नजीया खातून (Naziya Khatoon) पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान उनके पति भी गंभीर रूप से घायल हुए, लेकिन वारदात के बाद उनके फरार होने की बात सामने आई है, जिससे मामला और भी संदिग्ध बन गया है।

Kateya murder Case | सूचना मिलते ही कटेया थाना (Kateya Thana) पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज (sadar hospital Gopalganj) भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि नजीया खातून की शादी वर्ष 2019 में हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। मां की मौत के बाद बच्चों के सिर से साया उठ गया है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Kateya murder Case

Kateya थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।