KKM कॉलेज में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, तालाबंदी कर सभी कामकाज ठप
टीडीएस वायरलस न्यूज़, बिहार – जमुई में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जमुई इकाई ने KKM कॉलेज परिसर में तालाबंदी कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलेज के सभी शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य पूरी तरह ठप कर दिए गए।
ABVP कार्यकर्ताओं ने मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। संगठन का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्रों से इंटर्नशिप के नाम पर ₹1200 और प्रोविजनल सर्टिफिकेट के लिए अग्रिम राशि वसूली जा रही है, जो पूरी तरह गलत है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में नारेबाजी की और कहा कि जब तक छात्रों से अवैध वसूली बंद नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।











