टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज/बिहार- ( Gopalganj Breaking News) नगर थाना क्षेत्र के हरपुर नया टोला में मंगलवार सुबह एक नवविवाहिता की उनके ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
Newlywed Woman Dies – सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान आरती देवी के रूप में हुई है,
Suspicious Death Case – जिनकी शादी 22 मई 2025 को हरपुर नया टोला निवासी मनीष पटेल से हुई थी। बताया जा रहा है कि आरती देवी (Arti Devi) एक माह की (Pregnant Woman Dies) गर्भवती भी थीं।
Police Investigation News – घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने पति मनीष पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। एफएसएल टीम (FSL Investigation) ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Postmortem Report) आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
Pregnant Woman Dies
नगर थाना प्रभारी प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि मामला संवेदनशील है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है।









