Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

JPU Chhapra News: Jai Prakash University में NSS का विशाल स्वच्छता अभियान, कुलपति ने दिया सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

On: February 22, 2026 8:23 AM
Follow Us:
---Advertisement---

NSS का विशाल स्वच्छता अभियान, कुलपति ने दिया सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

टीडीएस वायरलस न्यूज़, छपरा/बिहार: शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में जय प्रकाश विश्वविद्यालय परिसर स्थित अतिथि गृह के आसपास स्वच्छता अभियान के अंतर्गत व्यापक सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

JPU Chhapra News – इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जे पी यू के कुलपति डॉ परमेंद्र कुमार बाजपेई ने अपना प्रेरणास्पद संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल मंत्र स्वयं से पहले दूसरों की सेवा।

समाज सेवा की सर्वोच्च भावना को अभिव्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि इस भावना को व्यवहारिक रूप देने का सबसे सशक्त माध्यम स्वच्छता अभियान है।

JPU Chhapra News – कुलपति ने महात्मा गांधी के शब्दों को उद्धृत करते हुए कहा “स्वच्छता स्वतंत्रता से भी अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता के इस स्वप्न को साकार करने में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एक सशक्त एवं जीवंत कड़ी के रूप में कार्य कर रहे हैं।

यह अभियान केवल सफाई कार्य तक सीमित न होकर एक व्यापक सामाजिक संदेश का प्रतीक रहा है। यह संदेश कि हम अपने परिवेश के प्रति सजग, जिम्मेदार एवं सक्रिय नागरिक हैं।

कार्यक्रम के सफल संचालन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. हरिश्चंद्र तथा चारों इकाइयों के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. आलोक रंजन तिवारी, डॉ. जया कुमारी पाण्डेय, डॉ. आशुतोष द्विवेदी एवं श्री रितेश्वर नाथ तिवारी ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए स्वयंसेवकों का उत्साहवर्द्धन किया।

एनएसएस से जुड़ी छात्रा पूनम कुमारी एवं जितेंद्र कुमार राय ने इस अभियान के उद्देश्यों पर जानकारी दी तथा कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए इस अभियान पर विशेष बल दिया जाना चाहिए।

JPU Chhapra News | इस अवसर पर

  1. डॉ विद्या भूषण श्रीवास्तव,
  2. ऐजाज खां,
  3. विवेक कुमार,
  4. धीरज मिश्रा,
  5. जितेंद्र राय,
  6. तपन कुमार सनी,
  7. सूरज कुमार राय,
  8. शिखा,
  9. रूपेश,
  10. पिंकी,
  11. ज्योति,
  12. रुस्तम आलम अंसारी,
  13. शकील आलम,
  14. सुधीर कुमार,
  15. गिरिधर कुमार,
  16. रूपाली,
  17. राहुल,
  18. अभिषेक,
  19. पंकज यादव,
  20. अंकिता,
  21. ज्योति विकास,
  22. सत्यजीत,
  23. निभा,
  24. पूनम,
  25. कृष्ण,
  26. अर्चना,
  27. आभा,
  28. ममता,
  29. सिद्धार्थ,

सहित अनेक स्वयंसेवकों ने अत्यंत उत्साह एवं सक्रियता के साथ सहभागिता निभाई। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ आलोक रंजन तिवारी ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल परिसर की स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बना,

बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ करने में सफल रहा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस अभियान में लगे विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक के देखरेख में प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

AI Center University

AI Center University: ABVP ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दों को लेकर रखीं बड़ी मांगें – पढ़े खबर 1 मिनट मे

Bihar school closed news

Bihar school closed news: बिहार में 30 जून तक बदला रहेगा स्कूलों का समय, भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग का फैसला – पढ़े पूरी खबर

NIPER JEE Topper

NIPER JEE Topper: गोपालगंज के मानस प्रभु बने ऑल इंडिया रैंक 1, बिहार का बढ़ाया मान – पढ़े पूरी खबर

Gopalganj Private Schools news

Gopalganj Private Schools news: गोपालगंज में 97 निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग की नजर, 24 जून तक UDISE कोड नहीं लेने पर होगी कार्रवाई

Abvp Supaul news: सुपौल में अभाविप उत्तर बिहार प्रांत अभ्यास वर्ग का शुभारंभ

Rajgir Breaking News

Rajgir Breaking News: छात्रों की मांगों को लेकर प्राचार्य का पुतला दहन, ABVP ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी