Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Patna University Election 2026: ABVP प्रत्याशी अनुष्का कुमारी को रेप की धमकी | साइबर थाने में FIR दर्ज – पढ़े पूरी खबर

On: February 26, 2026 5:03 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Patna University Election 2026

पटना यूनिवर्सिटी चुनाव से पहले बवाल | ABVP प्रत्याशी अनुष्का कुमारी को रेप की धमकी

Tds viral Patna/Bihar News | Patna University छात्र संघ चुनाव एक बार फिर विवादों में है। इस बार मामला बेहद गंभीर है। Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अनुष्का कुमारी को कथित रूप से रेप की धमकी और अभद्र संदेश भेजे गए हैं।

आरोप है कि उनके Facebook or Instagram सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्तिजनक मैसेज, अश्लील वीडियो और फोटो भेजकर डराने की कोशिश की गई। इस मामले में अनुष्का कुमारी ने साइबर थाने में FIR दर्ज कराई है।

Patna University Election | अनुष्का कुमारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें लगातार फेसबुक और इंस्टाग्राम पर गंदे मैसेज भेजे जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व उन्हें चुनाव से पीछे हटने के लिए डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। हद तब हो गई जब उन्हें रेप की धमकी दी गई।

उन्होंने साफ कहा, “हम डरने वाले नहीं हैं। हमें हमारी बहनों और छात्रों का पूरा समर्थन मिल रहा है। हम मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं।”

अनुष्का ने यह भी बताया कि उनके पिता बचपन में ही उन्हें छोड़कर चले गए थे और उनके भाइयों ने ही उनका पालन-पोषण किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ उन्हें, बल्कि उनके परिवार को भी मानसिक रूप से आहत करती हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुष्का कुमारी (Anuska Kumari) ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों की पहचान के लिए सोशल मीडिया अकाउंट्स और डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है।

छात्र राजनीति में बढ़ती साइबर धमकियों को लेकर यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन पर भी सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

अनुष्का कुमारी ने कहा कि उनकी लड़ाई ऐसे ही असामाजिक तत्वों के खिलाफ है। उन्होंने अपने चुनावी एजेंडे में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।

Patna University Election | उनकी प्रमुख मांगों में शामिल हैं:

  • कॉलेज परिसर में नियमित पेट्रोलिंग
  • महिला छात्रों के लिए सुरक्षित वातावरण
  • पिंक बस सेवा की शुरुआत
  • कैंपस में सीसीटीवी निगरानी मजबूत करना

Anushka ने चुनौती देते हुए कहा, “जिसको जो करना है करे, हम धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। हम छात्राओं की सुरक्षा के मुद्दे पर पीछे नहीं हटेंगे।”

Patna University Election | छात्र संघ चुनाव में पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं पटना यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनावों में पहले भी हिंसा और अभद्रता की घटनाएं सामने आती रही हैं। इस बार भी चुनावी माहौल में तनाव देखा जा रहा है।

Patna University Election | छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष मैथिली ने भी इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा, “पिछली बार भी ऐसी घटनाएं हुई थीं, लेकिन हम मजबूती से चुनाव लड़े और जीत हासिल की। इस बार भी हमारा खेमा मजबूत है और हम असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीतेंगे।”

मैथिली ने कहा कि छात्र राजनीति में महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए इस तरह की हरकतें की जाती हैं, लेकिन अब छात्राएं चुप नहीं बैठेंगी।

इस घटना के बाद छात्र संगठनों ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर बुलिंग और ऑनलाइन धमकियों के मामले भी तेजी से बढ़े हैं।

छात्रों का कहना है कि चुनाव जैसे संवेदनशील माहौल में प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना विश्वविद्यालय और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Patna University Election | राजनीतिक माहौल गरम

Patna University Election | इस घटना के बाद छात्र राजनीति का माहौल और गरम हो गया है। ABVP समर्थकों ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है। वहीं, अन्य छात्र संगठनों ने भी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

चुनाव नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने छात्र राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराध के मुद्दे को केंद्र में ला दिया है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now