Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Gopalganj Health News: गोपालगंज के अब हर पैक्स में खुलेंगे जन औषधि केंद्र | 90% तक सस्ती दवाइयां मिलेंगी क्या?

On: March 23, 2026 6:38 AM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/बिहार: गोपालगंज जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य (Health) सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है।

अब सहकारिता विभाग के तहत गोपालगंज जिले के सभी पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समितियों) में जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसकी शुरुआत गोपालगंज प्रखंड (Gopalganj Prakhand) के कोन्हवा पैक्स से हो चुकी है।

रविवार (Sunday) को कोन्हवा पैक्स परिसर में गोपालगंज जिले के पहले जन औषधि केंद्र का उद्घाटन जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा और सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष महेश राय ने संयुक्त रूप से किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

Gopalganj Health News | District Manegaer – जिला पदाधिकारी ने बताया कि इन केंद्रों पर बाजार कीमत से 80 से 90 प्रतिशत तक सस्ती दवाइयां उपलब्ध होंगी,

जिससे ग्रामीणों (Village’s) को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और पैक्स के माध्यम से अपने उत्पादों का बेहतर मूल्य प्राप्त करने की अपील की।

नाबार्ड के डीडीएम डॉ. अनुपम लाल कुसुमाकर ने जानकारी दी कि जिले के 104 पैक्स को कंप्यूटरीकरण के तहत ई-पैक्स घोषित किया गया है, जो पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है।

Gopalganj Health News | पैक्स को मिलेगा वित्तीय सहयोग को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष महेश राय ने बताया कि जन औषधि केंद्र संचालन के लिए प्रत्येक पैक्स को 5 लाख रुपये का ऋण दिया जा रहा है। आने वाले समय में अन्य पैक्सों को भी वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Gopalganj Health News | FPO का दायरा बढ़ा कार्यक्रम के दौरान कोन्हवा किसान उत्पादक संगठन (FPO) की आमसभा भी आयोजित हुई, जिसमें इसके कार्यक्षेत्र को पंचायत से बढ़ाकर प्रखंड स्तर तक विस्तारित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

Gopalganj Health News

कार्यक्रम की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष उदयमल चौधरी ने की। इस मौके पर सहकारिता विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now