Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

JPU छपरा का बड़ा फैसला: छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए हर महीने छात्र संवाद कार्यक्रम होगा आयोजित

On: April 17, 2026 10:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, छपरा- बिहार के छपरा स्थित Jai Prakash University ने छात्रों के हित में 1 बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने “छात्र संवाद कार्यक्रम: समस्या एवं समाधान” नाम से एक नई पहल की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका समाधान करना है।

यह कार्यक्रम हर महीने आयोजित किया जाएगा और छपरा, सिवान तथा गोपालगंज में क्रमवार तरीके से होगा। छात्र अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन अपने कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से या सीधे विश्वविद्यालय पहचान पत्र के साथ प्रस्तुत कर सकेंगे।

JPU Chhapra का यह आयोजन प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को होगा:

  • छपरा (विश्वविद्यालय मुख्यालय)
  • डी.ए.वी. कॉलेज, सिवान
  • कमला राय कॉलेज, गोपालगंज

JPU Chhapra News

JPU ने कहा अगर उस दिन अवकाश रहेगा, तो कार्यक्रम अगले कार्य दिवस पर आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देश पर यह पहल शुरू की गई है, जिससे छात्रों को अपनी समस्याओं के लिए भटकना न पड़े और समाधान एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सके।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now