भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने के लिए ABVP कार्यकर्ताओं ने चलाया पर्यावरण संरक्षण अभियान
टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/गोपालगंज न्यूज़: भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गोपालगंज इकाई द्वारा सोमवार को कमला राय महाविद्यालय के विज्ञान संकाय परिसर में सकोरा अभियान चलाया गया। STUDENT FOR DEVELOPMENT (SFD) आयाम के अंतर्गत आयोजित इस अभियान में पक्षियों के लिए अन्न और जल की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के तहत कॉलेज परिसर के विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र यानी सकोरा में दाना और पानी रखा गया, ताकि गर्मी से परेशान पक्षियों को राहत मिल सके।
ABVP Gopalganj | अभाविप के इस अभियान को लेकर छात्रों और शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने परिसर के पेड़ों और खुले स्थानों के पास सकोरा रखकर लोगों से भी पक्षियों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। गर्मी के मौसम में जल स्रोत सूखने और तापमान बढ़ने के कारण पक्षियों को भोजन और पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान शुरू किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विभाग संयोजक सह छात्र शक्ति पत्रिका प्रांत संयोजक अनीश कुमार (Anish Kumar) ने की। उन्होंने कहा कि अभाविप हर वर्ष गर्मियों में यह अभियान चलाती है, ताकि समाज में पर्यावरण और उसमें रहने वाले जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि केवल पर्यावरण संरक्षण की बातें करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि इसके लिए जमीन पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपने घरों, स्कूलों और संस्थानों में भी पक्षियों के लिए पानी और दाना रखने की अपील की।
Abvp Gopalganj | विभाग प्रमुख डॉ. मनोज कुमार सिंह (Dr. Manoj Kumar) ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद (Abvp) द्वारा एसएफडी के माध्यम से चलाया जा रहा यह अभियान अनुकरणीय है। इससे छात्रों में सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी जरूरत बन गई है और युवाओं की भागीदारी से ही इस दिशा में सकारात्मक बदलाव संभव है।
Abvp Gopalganj News | सोशल मीडिया प्रांत सह संयोजक रोहित जायसवाल (Rohit Jaiswal) ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र हितों तक सीमित संगठन नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के समग्र विकास के लिए भी लगातार कार्य करती है। उन्होंने कहा कि सकोरा अभियान पर्यावरणीय जागरूकता का प्रभावशाली उदाहरण है और इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।
Abvp Gopalganj | पूर्व प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हरिओम राय ने (Hariom Rai) कहा कि विद्यार्थी परिषद के विभिन्न प्रकल्प समाज के सभी वर्गों को जागरूक करने का कार्य करते हैं। वहीं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विवेक कुमार सूरज ने कहा कि परिषद कार्यकर्ता केवल अपनी चिंता नहीं करते, बल्कि समाज और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और जीव-जंतुओं की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Abvp Gopalganj
अभाविप ने घोषणा की कि सकोरा अभियान को Gopalganj जिले की प्रत्येक इकाई तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर खेलो भारत के प्रांत संयोजक प्रिंस सिंह, स्टूडो मैट्रिक्स प्रांत संयोजक नवीन सोलंकी, प्रियम कुमारी, अंजली कुमारी, शौर्य कुमार, रितिक सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभियान के माध्यम से लोगों को पक्षियों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।








