गोपालगंज में पेट्रोल टैंकर की टक्कर से युवती की मौत, बरौली में दर्दनाक सड़क हादसा
टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ – गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। सिवान-सरफरा (Siwan-Sarfra) मुख्य मार्ग पर आरके हुंडई (R.K. Hundai) के सामने एक अनियंत्रित पेट्रोल टैंकर (Petrol Tanker) ने बाइक सवार युवती को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
Barouli Accident News – मृतका की पहचान महम्मदपुर थाना क्षेत्र के नीलामी लाला (Nilami Lala) के टोला गांव निवासी सुभाष चौबे की बेटी पुतुल कुमारी (Putul Kumari) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुतुल कुमारी अपनी बाइक (Motorcycle) से किसी काम से बरौली जा रही थी। इसी दौरान सिवान-सरफरा मुख्य मार्ग स्थित आरके हुंडई के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
Barouli Accident News Putul Kumari- मौजूद लोगो के अनुसार टक्कर लगते ही पुतुल कुमाती सड़क पर गिर गई और टैंकर का पिछला पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक टैंकर लेकर फरार हो गया। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने भाग रहे टैंकर के पिछले हिस्से का वीडियो और फोटो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया है।
Barouli Accident News – घटना की सूचना मिलते ही बरौली थाना पुलिस (Barauli Thana Police ) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल वीडियो के आधार पर टैंकर की पहचान करने में जुटी हुई है।
बरौली थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फरार चालक और टैंकर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Barouli Accident News – Gopalganj Putul Kumari

Barouli Accident News – इस दर्दनाक हादसे के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि सिवान-सरफरा मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर हादसों का कारण बनती है। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर ट्रैफिक नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की है।







