गोपालगंज के ABVP छात्रों की ऐतिहासिक जीत: ABVP के वर्षों के संघर्ष के बाद जिले के कॉलेजों में शुरू होगी पीजी के सभी विषयों की पढ़ाई
टीडीएस वायरलस संवाददाता, छपरा/गोपालगंज न्यूज़: गोपालगंज जिले के हजारों छात्र-छात्राओं के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित खबर सामने आई है। लंबे समय से स्नातकोत्तर (पीजी) शिक्षा (education) की बेहतर व्यवस्था की मांग कर रहे विद्यार्थियों (Students) को बड़ी राहत मिली है। जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा (Chhapra) ने सत्र 2026-28 से गोपालगंज (Gopalganj) के प्रमुख महाविद्यालयों (University) में पीजी (PG) की पढ़ाई शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले के बाद अब गोपालगंज जिले के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।
इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने खुशी जताते हुए इसे गोपालगंज के छात्रों के संघर्ष, उनकी आवाज और वर्षों की मांग की जीत बताया है। ABVP परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह किसी एक संगठन की नहीं बल्कि पूरे गोपालगंज जिले के छात्र समुदाय की सफलता है, जिन्होंने लगातार बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं की मांग उठाई।

छपरा विश्वविद्यालय के आदेश के अनुसार अब गोपालगंज के प्रमुख कॉलेजों में स्नातकोत्तर स्तर पर विभिन्न विषयों की पढ़ाई शुरू होगी। इससे गोपालगंज जिले के हजारों विद्यार्थियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों और छात्राओं को राहत मिलेगी, जिन्हें अब तक पीजी की पढ़ाई के लिए छपरा, पटना, मुजफ्फरपुर या अन्य शहरों में जाना पड़ता था।
ABVP नेताओं ने कहा कि गोपालगंज में पीजी के सभी विषयों की पढ़ाई शुरू कराने को लेकर वर्षों से लगातार आवाज उठाई जा रही थी। विभिन्न मंचों पर ज्ञापन, आंदोलन, बैठकें और विश्वविद्यालय प्रशासन से संवाद के माध्यम से इस मांग को मजबूती से रखा गया। अब विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश ने छात्रों की उम्मीदों को नई दिशा दी है।
Abvp परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह छात्रों की आवाजों की जीत है। Education के क्षेत्र में यह फैसला गोपालगंज के लिए मील का पत्थर साबित है। लंबे समय से गोपालगंज जिले के विद्यार्थी उच्च शिक्षा के अवसरों की कमी का सामना कर रहे थे। कई छात्र आर्थिक कारणों से बाहर जाकर पढ़ाई नहीं कर पाते थे, जिसके कारण उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित होता था। अब स्थानीय स्तर पर ही पीजी की सुविधा उपलब्ध होने से शिक्षा का दायरा और अधिक व्यापक होगा।
ABVP ने कहा कि वर्षों से किए जा रहे संघर्षों का सकारात्मक परिणाम आज (today) सामने आया है। स्नातकोत्तर में सभी विषयों की पढ़ाई को लेकर abvp विद्यार्थी परिषद द्वारा उठाई गई मांग अब सफल हुई है और आने वाले सत्र से छात्र अपने gopalganj जिले में ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इससे न केवल छात्रों का आर्थिक बोझ कम होगा बल्कि छात्राओं की शिक्षा को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि गोपालगंज में पीजी की पढ़ाई शुरू होने से जिले का शैक्षणिक माहौल मजबूत होगा। उच्च शिक्षा की उपलब्धता बढ़ने से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और शोध कार्यों के लिए भी बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही जिले के कॉलेजों की शैक्षणिक पहचान भी मजबूत होगी।
ABVP कार्यकर्ताओं ने इस फैसले के लिए Chhapra विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गोपालगंज के छात्रों के अधिकारों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए परिषद हमेशा आवाज उठाती रहेगी।






