गोपालगंज में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म: SIT की त्वरित कार्रवाई, नामजद आरोपी गिरफ्तार, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना (Gopalpur Thana) क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया, जिसने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
Gopalganj SIT Update – गोपालपुर पुलिस के अनुसार, घटना 30 may की बताई गई है। सूचना मिलने के बाद गोपालपुर थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पीड़िता के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर नामजद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी (Vinay Tiwari) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) और गोपालपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। टीम ने त्वरित छापेमारी अभियान चलाकर नामजद आरोपी Vikash Kushwaha (विकास कुशवाहा) को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है ताकि दोषी के खिलाफ मजबूत साक्ष्य के साथ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया जा सके।
पीड़िता को आवश्यक चिकित्सीय जांच के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मामले की निष्पक्ष और वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित करने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।
एफएसएल ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। Police का मानना है कि वैज्ञानिक जांच से प्राप्त रिपोर्ट मामले की जांच को और मजबूत बनाने में मदद करेगी। अधिकारियों ने बताया कि उपलब्ध साक्ष्यों का विश्लेषण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गोपालपुर पुलिस (Gopalpur Police) अधिकारियों के मुताबिक, मामले में अनुसंधान तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। जांच पूरी होते ही न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा ताकि स्पीडी ट्रायल के माध्यम से मामले का जल्द निष्पादन हो सके।
जांच टीम संबंधित गवाहों के बयान दर्ज कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों को सत्यापित किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
SIT Gopalganj News
गोपालगंज पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने कहा कि महिला (female) एवं बाल अपराधों के प्रति पुलिस की Zero “जीरो टॉलरेंस” नीति है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई और दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर दोषी के खिलाफ मजबूत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।





