गोपालगंज में बीपीसीएल कर्मी की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/गोपालगंज। गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हरखवली गांव (Harkhauli Gaw) में सोमवार को एक 21 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके किराए के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिवहर जिले (Sivhar Jila) के श्यामपुर थाना क्षेत्र के उमेद छपरा गांव (Umed Chhpara Gaw) निवासी नवलेश पांडेय (Navlesh Pandey) के पुत्र अनुज कुमार (Anuj Kumar) के रूप में हुई है। युवक मीरगंज स्थित बीपीसीएल कंपनी (BPCL worker) में कार्यरत था और नौकरी के सिलसिले में हरखवली गांव में किराए के मकान में अकेले रह रहा था।
BPCL worker death news-जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह जब काफी देर तक अनुज अपने कमरे से बाहर नहीं निकला और न ही काम पर गया, तब मकान मालिक को संदेह हुआ। बताया जाता है कि कमरे का दरवाजा भी खुला हुआ था, जो सामान्य स्थिति से अलग था। काफी देर तक कोई गतिविधि नहीं होने पर मकान मालिक ने कमरे (Room) के अंदर झांककर देखा, जहां अनुज का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी।
BPCL worker death Mirganj News – घटना की जानकारी मिलते ही मीरगंज शहर के ह्रखौली गाँव में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर मीरगंज थाना पुलिस (Mirganj Thana Police) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल (Gopalganj Sadar Hospital) भेज दिया।
BPCL worker death Gopalganj News – मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। अनुज के ममेरे भाई आशुतोष कुमार ने बताया कि जब लोग मौके पर पहुंचे, तब कमरे का दरवाजा पहले से खुला हुआ था। ऐसे में घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं पैदा हो रही हैं। परिवार वालो का आरोप है कि अनुज की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो।
BPCL worker death news – परिवार वालो ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि Police (पुलिस) हर पहलू से जांच करे और यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
BPCL worker death पर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। आसपास के लोगों, मकान मालिक और अन्य संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Postmatam Report) आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
BPCL worker death Gopalganj News

फिलहाल यह मामला आत्महत्या है या हत्या, इस पर संशय बना हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। मीरगंज थाना पुलिस ने कहा है कि मामले की सघन जांच जारी है और किसी भी तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। यह घटना पूरे मीरगंज में चर्चा का विषय बनी हुई है।





