टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/न्यूज़: गोपालगंज मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा महेंद्र महिला महाविद्यालय, गोपालगंज की वर्ष 2026-27 की नई कॉलेज इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में छात्रहित, व्यक्तित्व निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
घोषित नई कार्यकारिणी में काजल कुमारी को कॉलेज अध्यक्ष, सान्या पाण्डे एवं संचला कुमारी को उपाध्यक्ष, निशा कुमारी को कॉलेज मंत्री तथा कुमकुम कुमारी एवं सलोनी सिंह को सह मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
इसके अलावा पिंकी प्रियदर्शी को सोशल मीडिया संयोजक, आशी सिंह को एसएफडी संयोजक तथा नगमा परवीन को सह संयोजक बनाया गया। संजना कुमारी को एसएफएस संयोजक एवं लक्ष्मी कुमारी को सह संयोजक का दायित्व मिला। राष्ट्रीय कला मंच के संयोजक के रूप में आशियाना खातून तथा सह संयोजक के रूप में लक्ष्मी कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रीति कुमारी को खेलो भारत संयोजक, गुड्डी कुमारी को एनएसएस संयोजक एवं इमाम ताहिरा को सह संयोजक बनाया गया।
कॉलेज कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नीता कुमारी, मुस्कान खातून, डॉली कुमारी एवं सुधा कुमारी को दायित्व प्रदान किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कला मंच की प्रांत संयोजक हर्षिता कुमारी, विभाग छात्रा प्रमुख अंजली गुप्ता, जिला छात्रा प्रमुख आदिति हर्ष, राष्ट्रीय कला मंच जिला संयोजक श्रेया सिंह, नगर सह मंत्री रोशनी उपाध्याय तथा कमला राय कॉलेज की उपाध्यक्ष संध्या कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय कला मंच की प्रान्त संयोजक सह पूर्व महेंद्र महिला कॉलेज अध्यक्ष हर्षिता कुमारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता महाविद्यालय में छात्रहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन की विचारधारा को मजबूत करेंगे तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम का समापन सभी नवनियुक्त दायित्ववान कार्यकर्ताओं को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाओं के साथ हुआ।










