Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Gopalganj Degree College News: गोपालगंज में 9 नए डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से स्नातक की पढ़ाई शुरू होने की तैयारी

On: June 5, 2026 11:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गोपालगंज जिले के 9 प्रखंडों में खुलेगा नया डिग्री कॉलेज, 1 जुलाई से शुरू होगी स्नातक की पढ़ाई

टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ – गोपालगंज जिले के हजारों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब गोपालगंज जिले के डिग्री कॉलेज नौ प्रखंडों के विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों या प्रखंडों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बिहार राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत चयनित नौ प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेजों में आगामी 1 जुलाई से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

Gopalganj Degree College News – इसको लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा (pawan kumar sinha) की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोपालगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी Yogesh Kumar (योगेश कुमार), नोडल पदाधिकारी सह माध्यमिक डीपीओ प्रवीण कुमार प्रभात (Pravin Kumar Prabhat), नव नियुक्त प्राचार्य तथा संबंधित विभागों के अधिकारी और अभियंता मौजूद रहे।

बैठक में डीएम पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। आर्थिक, सामाजिक और भौगोलिक कारणों से कई छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को उनके क्षेत्र में ही स्नातक स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए डिग्री (Degree College) कॉलेज विहीन प्रखंडों में कॉलेज संचालन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि 1 जुलाई से हर हाल में कक्षाओं का संचालन शुरू होना चाहिए।

Gopalganj Degree College News – दो दिनों में मांगी गई तैयारी रिपोर्ट

जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि जिले के चयनित नौ प्लस टू विद्यालयों में अस्थायी रूप से डिग्री कॉलेजों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को तेजी से विकसित किया जा रहा है। सभी संबंधित अधिकारियों और प्राचार्यों को दो दिनों के भीतर तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि कक्षाओं के संचालन, कार्यालय व्यवस्था, फर्नीचर, पेयजल, बिजली, शौचालय, इंटरनेट और अन्य आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

समीक्षा बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि कॉलेज परिसरों में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए पर्याप्त फर्नीचर, कंप्यूटर, इंटरनेट और वाई-फाई सुविधा, आरओ युक्त शुद्ध पेयजल, वाटर कूलर, बिजली, पंखे, महिला एवं पुरुष शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलें, जिससे उच्च शिक्षा के प्रति उनका विश्वास और रुचि बढ़े।

Gopalganj Degree College News – पांच प्राचार्यों ने संभाला कार्यभार

अधिकारियों ने बैठक में जानकारी दी कि नव स्थापित नौ डिग्री कॉलेजों में से पांच कॉलेजों के लिए नियुक्त प्राचार्य कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं, जबकि चार प्राचार्यों का योगदान अभी शेष है। इस पर डीएम ने संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि शेष प्राचार्यों की ज्वाइनिंग जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया, शैक्षणिक संचालन और कॉलेज की प्रारंभिक व्यवस्थाओं के संचालन में प्राचार्यों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।

Gopalganj Degree College News – बैठक में नए कॉलेजों के स्थायी भवन निर्माण पर भी चर्चा की गई। डीएम ने बताया कि स्थायी परिसरों के लिए भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम पांच एकड़ तथा शहरी क्षेत्रों में ढाई एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित अंचल अधिकारियों को भूमि चयन और उपलब्धता की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है ताकि भविष्य में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्थायी कॉलेज भवनों का निर्माण किया जा सके।

Gopalganj Degree College News – हजारों छात्रों को मिलेगा लाभ

Gopalganj Degree College News – नए डिग्री कॉलेजों के शुरू होने से जिले के हजारों छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे शिक्षा का दायरा बढ़ेगा और जिले में उच्च शिक्षा के नए अवसर पैदा होंगे।

Gopalganj Degree College News

Gopalganj Degree College News
गोपालगंज में 9 नए डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से स्नातक की पढ़ाई शुरू होने की तैयारी मे बैठक – Img

Gopalganj Degree College News – जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश देते हुए कहा कि यह योजना जिले के शैक्षणिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now