गोपालगंज व्यवहार न्यायालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर 1001 पौधों का वृहत पौधारोपण, ग्रीन कैंपस बनाने का संकल्प
टीडीएस वायरलस संवाददाता, प्रतिभा कुमारी गोपालगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोपालगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिज्ञ संघ और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वृहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश Geeta Gupta (गीता गुप्ता), न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों ने मिलकर कुल 1001 पौधे लगाए।
Gopalganj Court Plantation Drive 2026 – कार्यक्रम के लिए सभी पौधे वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया गया। पौधारोपण अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गीता गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। साथ ही लगाए गए पौधों की देखरेख और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
Gopalganj Court Plantation Drive 2026 | इस अवसर पर जिला न्यायाधीश प्रथम Sanjiv Kumar singh (संजीव कुमार सिंह), द्वितीय Kailash Josi (कैलाश जोशी), तृतीय राजेंद्र पांडेय, चतुर्थ राजेश कुमार वर्मा, पंचम अमित कुमार पाण्डेय, विशाल कुमार, संतोष कुमार दुबे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी Bharti Kumari (भारती कुमारी), एसीजेएम प्रतीक आनंद द्विवेदी और शोभना त्रिपाठी सहित कई न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
Gopalganj Court Plantation Drive 2026 बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा, पूर्व महासचिव मनोज कुमार मिश्रा, पूर्व उपाध्यक्ष रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी तथा बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों ने भी पौधारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई।
Gopalganj Court Plantation Drive 2026 news
डीएफओ मेघा यादव (DFFO MEGHA YADAW) ने बताया कि लगाए गए पौधों में छायादार, फलदार और औषधीय प्रजातियां शामिल हैं। आने वाले वर्षों में ये पौधे न्यायालय परिसर को एक आदर्श “ग्रीन कैंपस” का स्वरूप प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और संरक्षण का संकल्प लिया।








