Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

JPU Semester 3 Exam Date 2026: 25 जुलाई से शुरू होगी परीक्षा, देखें पूरा टाइम टेबल, ग्रुप A-B और प्रैक्टिकल डेट

On: July 11, 2026 1:00 PM
Follow Us:
JPU Semester 3 Exam Date
---Advertisement---

JPU Semester 3 Exam Date 2026: 25 जुलाई से परीक्षा शुरू, पूरा शेड्यूल जारी

टीडीएस वायरलस संवाददाता, एजुकेशन न्यूज़: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) ने स्नातक CBCS सत्र 2024-28 के Semester-3 की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के साथ ही गोपालगंज, छपरा, सिवान सहित विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के हजारों विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार लिखित परीक्षा 25 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित होगी, जबकि प्रायोगिक परीक्षा 5 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक संबंधित कॉलेजों में होगी।

विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को परीक्षा संबंधी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त बनाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

JPU Semester 3 Exam Date 2026: परीक्षा का समय

पाली समय
प्रथम पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

JPU Semester 3 Exam Schedule 2026

परीक्षा तिथि प्रथम पाली (ग्रुप-A) द्वितीय पाली (ग्रुप-B)
25 जुलाई MJC Paper-III MJC Paper-III
27 जुलाई MJC Paper-IV MJC Paper-IV
28 जुलाई MIC Paper-III MIC Paper-III
29 जुलाई Multidisciplinary Course Paper-III Multidisciplinary Course Paper-III
30 जुलाई Ability Enhancement Course Paper-III Ability Enhancement Course Paper-III
31 जुलाई Skill Enhancement Course Paper-III Skill Enhancement Course Paper-III

5 से 10 अगस्त तक होगी प्रायोगिक परीक्षा

जेपीयू (JPU) ने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षा 5 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक संबंधित प्रायोगिक केंद्र वाले महाविद्यालयों में आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार का परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

JPU Semester 3 Exam Date | ग्रुप-A और ग्रुप-B में शामिल विषय

ग्रुप-A

  • बॉटनी
  • जूलॉजी
  • भौतिकी
  • रसायनशास्त्र
  • गणित
  • मनोविज्ञान
  • राजनीति विज्ञान
  • दर्शनशास्त्र
  • भोजपुरी
  • संस्कृत
  • कॉमर्स

ग्रुप-B

  • भूगोल
  • इतिहास
  • अर्थशास्त्र
  • गृह विज्ञान
  • समाजशास्त्र
  • हिंदी
  • उर्दू
  • अंग्रेजी
  • AIHC
  • संगीत
  • ग्रामीण अर्थशास्त्र
  • LSW

विश्वविद्यालय की सख्त चेतावनी

JPU Semester 3 Exam Date | जेपीयू प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ पकड़े जाने पर उसे जब्त कर लिया जाएगा और वापस नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि किसी परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल की पुष्टि होती है तो उस केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी जाएगी तथा उसके लिए अलग से परीक्षा आयोजित नहीं होगी।

JPU Semester 3 Exam date | कॉलेजों में तैयारी तेज

परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद गोपालगंज के कमला राय कॉलेज, महेंद्र महिला महाविद्यालय सहित अन्य कॉलेजों में विद्यार्थियों ने अंतिम चरण की तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को समय पर परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण और अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है।

JPU Semester 3 Exam Date 2026

JPU Semester 3 Exam Date
Img

JPU Semester-3 की परीक्षा 25 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक चलेगी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा 5 से 10 अगस्त के बीच आयोजित होगी। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और निर्धारित समय की जानकारी पहले से सुनिश्चित कर लें तथा परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर न जाएं।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now