टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ – गोपालगंज। स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके हजारों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) ने स्नातकोत्तर (पीजी) सत्र 2026-28 में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब गोपालगंज जिले के विद्यार्थियों को पीजी की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों (city’s) का रुख नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि गोपालगंज जिले के अंगीभूत कॉलेजों (College’s) में भी विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई शुरू की जा रही है।
Gopalganj PG Admission 2026 – विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 जून से 18 जून 2026 तक चलेगी। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 19 और 20 जून को सुधार का अवसर दिया जाएगा। पहली मेरिट सूची 24 जून को प्रकाशित होगी, जबकि चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 25 जून से 4 जुलाई तक कराया जाएगा। नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं 5 जुलाई से शुरू होंगी।
Gopalganj PG Admission 2026 – इस बार गोपालगंज महिला कॉलेज में पहली बार पीजी स्तर पर नामांकन लिया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए.के. पांडेय ने बताया कि होम साइंस, साइकोलॉजी और इकोनॉमिक्स विषय में 32-32 सीटें निर्धारित की गई हैं। इससे जिले की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को भी बड़ा लाभ मिलेगा।
Gopalganj PG Admission 2026 | वहीं कमला राय कॉलेज (Kamala Rai College) में भी कला और विज्ञान दोनों संकायों के विषयों में पीजी नामांकन होगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एच.के. पांडेय के अनुसार मैथ और पॉलिटिकल साइंस में 64-64 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स और साइकोलॉजी में 32-32 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। विज्ञान विषयों में पीजी की सुविधा मिलने से जिले के विद्यार्थियों को विशेष फायदा होगा।
JPU (जेपीयू) प्रशासन ने सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा और एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं होगा। अभ्यर्थी एक आवेदन पत्र के माध्यम से अधिकतम तीन विषयों का चयन कर सकेंगे। साथ ही प्रत्येक विषय के लिए एक जिला और अधिकतम पांच महाविद्यालयों की वरीयता देनी होगी।
Gopalganj PG Admission 2026 – विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि छात्र केवल उसी विषय में आवेदन करें जिसकी पढ़ाई उन्होंने स्नातक स्तर पर की है। ऑनर्स, मेजर या कोर विषय के आधार पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। वहीं सहायक या गौण विषय के आधार पर आवेदन करने वालों के लिए 55 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे।
Online (ऑनलाइन) आवेदन के दौरान पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड, मैट्रिक और इंटर के अंकपत्र, स्नातक अंकपत्र, जाति प्रमाणपत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, माइग्रेशन प्रमाणपत्र और सीएलसी/टीसी सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
Gopalganj PG Admission 2026 News

Gopalganj PG Admission 2026 news – विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि केवल आवेदन कर देना नामांकन की गारंटी नहीं होगी। अंतिम चयन मेरिट, सीटों की उपलब्धता, दस्तावेज सत्यापन, आरक्षण नियमों और विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के आधार पर किया जाएगा। गोपालगंज जिले में पीजी सीटों के विस्तार और नए विषयों की शुरुआत से छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों और छात्राओं को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।






