Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Wedding Function Crime: जमुनाहा के समीप पटोहवा गांव में शादी समारोह के दौरान लौंडा डांसर की गोली मारकर हत्या

On: June 19, 2026 8:32 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Gopalganj News: शादी समारोह में लौंडा डांसर की गोली मारकर हत्या, डांस के बाद टेंट से जबरन ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/न्यूज़। बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कटेया थाना क्षेत्र के जमुनाहा के समीप पटोहवा गांव में एक शादी समारोह के दौरान लौंडा डांसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के महुआ पाटन गांव निवासी 32 वर्षीय सोनू गोंड के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोनू पिछले सात वर्षों से विभिन्न नाच पार्टियों में डांसर के रूप में काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।

शादी समारोह में चल रहा था नाच कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात पटोहवा गांव निवासी महेंद्र कुशवाहा की बेटी की शादी थी। बारात उत्तर प्रदेश से आई हुई थी। बारातियों के मनोरंजन के लिए रामायण यादव की नाच-ड्रामा पार्टी को बुलाया गया था। सोनू गोंड उसी पार्टी का प्रमुख डांसर था और मंच पर प्रस्तुति दे रहा था।

Wedding Function Crime
Img

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और माहौल सामान्य था। डांस कार्यक्रम खत्म होने के बाद सोनू मंच के पीछे बने टेंट में आराम करने चला गया।

कुछ लोगो के अनुसार इसी दौरान तीन युवक टेंट के पीछे पहुंचे और सोनू को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे। सोनू ने इसका विरोध किया और खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने पिस्टल निकाल ली।

Wedding Function Crime kateya-बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बेहद करीब से सोनू के पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

गोली लगने के बाद साथी कलाकार और स्थानीय लोग सोनू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे। हालांकि गंभीर चोट के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

नाच पार्टी संचालक ने क्या बताया

नाच-ड्रामा पार्टी के संचालक रामायण यादव ने बताया कि कार्यक्रम सामान्य तरीके से चल रहा था। कुछ युवक बार-बार अपनी पसंद का डांस और ड्रामा करवाने का दबाव बना रहे थे। उनकी मांग पूरी करने के बाद भी वे संतुष्ट नहीं हुए। उनका आरोप है कि डांस खत्म होने के बाद तीन युवक सोनू को बुरी नीयत से अपने साथ ले जाना चाहते थे। विरोध करने पर उन्होंने पिस्टल सटाकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सोनू गोंड अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में तीन छोटे बच्चे और एक छोटा भाई है, जिनकी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस क्या कह रही है

कटेया थाना पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जुटाया गया है और संदिग्ध युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय कलाकारों, ग्रामीणों और आम लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now