Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

BMC Course Gopalganj: गोपालगंज में पहली बार शुरू हुई पत्रकारिता की पढ़ाई – पढ़े पूरी खबर

On: June 28, 2026 7:10 AM
Follow Us:
BMC Course Gopalganj
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/बिहार न्यूज़: गोपालगंज जिले के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी है। अब गोपालगंज में पहली बार बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BMC) की पढ़ाई शुरू हो गई है। जयप्रकाश विश्वविद्यालय (jpu) ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। शहर के महेंद्र महिला कॉलेज (Mahendra Mahila College) में इस कोर्स की 60 सीटों पर ऑनलाइन आवेदन 24 जून से शुरू हो चुके हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई निर्धारित की गई है।

अब पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा

BMC Course Gopalganj | महेंद्र महिला कॉलेज में बीएमसी कोर्स शुरू होने से गोपालगंज और आसपास के जिलों के छात्रों को अब पत्रकारिता और मीडिया की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए.के. पाण्डेय (A. K Pandey) ने बताया कि यह गोपालगंज जिले के लिए ऐतिहासिक पहल है, जिससे युवाओं को डिजिटल मीडिया, न्यूज़ रिपोर्टिंग, जनसंपर्क, विज्ञापन और संचार के क्षेत्र में बेहतर करियर के अवसर मिलेंगे।

9 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

BMC Course Gopalganj | JP विश्वविद्यालय के अनुसार पहली मेरिट सूची 9 July को जारी होगी। चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और नामांकन 10 से 14 जुलाई के बीच संबंधित कॉलेज में किया जाएगा। सभी छात्रों को नामांकन के समय अपने मूल प्रमाण-पत्र एवं स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां जमा करनी होंगी।

BMC Course Gopalganj – विद्यार्थियों के लिए जरूरी सलाह

BMC Course Gopalganj
Img

A.K. Pandey प्राचार्य ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें। अंतिम दिनों में पोर्टल पर अधिक लोड के कारण तकनीकी समस्या हो सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कोर्स गोपालगंज को मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now