टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/छपरा न्यूज़: गोपालगंज मे जयप्रकाश विश्वविद्यालय (JP University) के चार वर्षीय स्नातक सत्र 2024-28 के विद्यार्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर-3 परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू करने का निर्णय लिया है, जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। हालांकि परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही सेमेस्टर-2 की मार्कशीट में सामने आई गंभीर त्रुटियों ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं की चिंता बढ़ा दी है।
JP University Semester 3 Exam Form 2024-28 – विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार सेमेस्टर-3 परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों के पास सेमेस्टर-1 और सेमेस्टर-2 को मिलाकर न्यूनतम 28 क्रेडिट होना अनिवार्य है। ऐसे में जिन छात्रों की मार्कशीट में अंक अधूरे हैं या डिजिलॉकर पर उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें परीक्षा फॉर्म भरने में परेशानी का डर सता रहा है।
मार्कशीट में सामने आईं कई तरह की गड़बड़ियां
छात्रों का कहना है कि कई अंकपत्रों में थ्योरी के अंक दर्ज नहीं हैं, जबकि कई विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल अंक गायब हैं। कुछ छात्रों का परिणाम अधूरा दिख रहा है, वहीं कई विद्यार्थियों की मार्कशीट अभी तक DigiLocker पर अपलोड नहीं हुई है।
इन समस्याओं के कारण छात्र कॉलेजों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। गोपालगंज जिले के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में इन दिनों विद्यार्थियों (Students) की भीड़ लगी हुई है। कॉलेज प्रशासन छात्रों से आवेदन लेकर सभी मामलों की सूची तैयार कर विश्वविद्यालय को भेज रहा है ताकि जल्द सुधार कराया जा सके।
एक सप्ताह में सुधार का आश्वासन
JP University Semester 3 Exam Form 2024-28 news | विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्र (Dr. Ashok Kumar Mishra) ने कॉलेज प्राचार्यों से बातचीत में भरोसा दिलाया है कि अंकपत्र से जुड़ी सभी शिकायतों की जांच कर एक सप्ताह के भीतर आवश्यक सुधार कर दिए जाएंगे। साथ ही जिन विद्यार्थियों की मार्कशीट अभी तक डिजिलॉकर पर उपलब्ध नहीं है, उसे भी जल्द अपलोड कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इस आश्वासन से छात्रों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन वे चाहते हैं कि परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि से पहले सभी त्रुटियां पूरी तरह ठीक कर दी जाएं।
JP University Semester 3 Exam Form 2024-28 | परीक्षा फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज
विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने के बाद विद्यार्थियों को संबंधित कॉलेज में दस्तावेज जमा कर सत्यापन कराना होगा। इसके लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक होंगे:
- सेमेस्टर-1 की मार्कशीट
- सेमेस्टर-2 की मार्कशीट
- प्रवेश पत्र (Admit Card)
- पंजीयन पत्र (Registration Certificate)
- ऑनलाइन परीक्षा शुल्क भुगतान की रसीद
- कॉलेज द्वारा मांगे गए अन्य आवश्यक दस्तावेज
कॉलेज स्तर पर सत्यापन पूरा होने के बाद ही परीक्षा आवेदन विश्वविद्यालय को भेजा जाएगा।
JP University Semester 3 Exam Form 2024-28, परीक्षा शुल्क और अंतिम तिथि – विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर-3 परीक्षा के लिए 600 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया है। ऑनलाइन आवेदन 6 July से 15 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। वहीं सत्यापित परीक्षा प्रपत्रों की सूची 16 जुलाई तक विश्वविद्यालय में जमा करनी होगी।
28 क्रेडिट पूरे होने पर ही भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि केवल वही विद्यार्थी सेमेस्टर-3 परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे जिन्होंने सेमेस्टर-1 और सेमेस्टर-2 मिलाकर कम से कम 28 क्रेडिट अर्जित किए हैं। साथ ही सभी कॉलेज प्राचार्यों और सत्यापन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक आवेदन का सावधानीपूर्वक सत्यापन करें। यदि बिना पंजीकरण या 28 क्रेडिट पूरे किए बिना किसी छात्र का परीक्षा फॉर्म अग्रसारित किया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित प्राचार्य और सत्यापन अधिकारी की होगी।
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

JP University Semester 3 Exam Form 2024-28 update – यदि आपकी मार्कशीट में थ्योरी या प्रैक्टिकल अंक गायब हैं, परिणाम अधूरा है या अंकपत्र डिजिलॉकर (Digilocker) पर उपलब्ध नहीं है, तो बिना देर किए अपने कॉलेज में आवेदन दें और उसकी स्थिति की जानकारी लेते रहें। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि से पहले सभी त्रुटियों का समाधान कराना जरूरी होगा ताकि सेमेस्टर-3 परीक्षा में शामिल होने में कोई बाधा न आए।









