टीडीएस वायरलस संवाददाता, एजुकेशन अपडेट छपरा: जय प्रकाश विश्वविद्यालय (JPU), छपरा ने चार वर्षीय स्नातक (UG) सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। पहली मेरिट सूची में चयनित लेकिन नामांकन नहीं कराने वाले छात्रों के बाद रिक्त सीटों के आधार पर दूसरी सूची प्रकाशित की गई है।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार दूसरी मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थी 13 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक संबंधित कॉलेजों में अपना नामांकन करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पोर्टल से अपना Allotment Letter डाउनलोड कर निर्धारित तिथि के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ कॉलेज में उपस्थित होना होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी अभ्यर्थी का नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी चयनित छात्र समय रहते अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।
JPU UG Admission Chhapra | नामांकन की महत्वपूर्ण तिथियां
- दूसरी मेरिट लिस्ट जारी: 11 जुलाई 2026
- नामांकन प्रारंभ: 13 जुलाई 2026
- नामांकन की अंतिम तिथि: 18 जुलाई 2026 (शाम 4 बजे तक)
- दस्तावेज सत्यापन: 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026
- नामांकन शुल्क जमा: 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026
JPU UG Admission | नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज, नामांकन के समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा—
- डाउनलोड किया हुआ Application Form
- Allotment Letter
- मैट्रिक अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र
- इंटरमीडिएट अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र
- SLC/CLC
- आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- Gap Year Affidavit (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड
- ABC ID
- हाल की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
JPU UG Admission 2026 | ऐसे करें नामांकन
अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के Admission Portal पर लॉगिन कर अपना Allotment Letter डाउनलोड करें। इसके बाद निर्धारित दस्तावेजों के साथ संबंधित कॉलेज में पहुंचकर दस्तावेज सत्यापन कराएं और नामांकन शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।
JPU UG Admission 2026 | छात्रों के लिए जरूरी सलाह
विश्वविद्यालय ने छात्रों से अपील की है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द नामांकन प्रक्रिया पूरी करें। किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रवेश संबंधी समस्या होने पर विश्वविद्यालय के हेल्पडेस्क से संपर्क किया जा सकता है।

दूसरी मेरिट (second merit list) सूची जारी होने से हजारों छात्रों को राहत मिली है, जो पहली सूची में चयनित नहीं हो सके थे। अब इन छात्रों के पास स्नातक सत्र 2026-30 में प्रवेश का एक और अवसर है।








