Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गोपालगंज न्यूज़: ABVP ने मनाई महान वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की जयंती – पढ़े पूरी खबर

On: May 31, 2026 6:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ गोपालगंज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नगर इकाई गोपालगंज द्वारा नारी सशक्तीकरण की प्रतीक एवं महान वीरांगना लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासिका थीं जिन्होंने समाज सेवा, सुशासन और महिला सशक्तीकरण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

वहीं जिला संयोजक मंजीत राय ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने कार्यों से यह सिद्ध किया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण के बल पर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

सोशल मीडिया सह संयोजक रोहित जायसवाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। ABVP युवाओं के बीच उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व को लेकर निरंतर जागरूकता का कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर नगर सह मंत्री ऋतिक सिंह, आशुतोष कुमार, हरिओम राय सहित ABVP के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now