Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

महेंद्र महिला कॉलेज में ABVP का ‘May I Help You’ काउंटर, स्नातक नामांकन 2026 में छात्रों की हो रही मदद

On: July 2, 2026 4:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़: गोपालगंज मे स्नातक (2026-30) नामांकन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने महेंद्र महिला कॉलेज, गोपालगंज में ‘May I Help You’ काउंटर की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य कॉलेज में नामांकन के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को आवश्यक जानकारी, दस्तावेजों की तैयारी और फॉर्म भरने में हर संभव सहयोग प्रदान करना है।

Abvp Gopalganj news | कॉलेज परिसर में लगाए गए इस हेल्प डेस्क पर परिषद के कार्यकर्ता लगातार विद्यार्थियों की सहायता कर रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिन छात्रों को दस्तावेजों की सूची, आवेदन फॉर्म या अन्य औपचारिकताओं को लेकर परेशानी हो रही है, उन्हें मौके पर ही मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

Abvp
महेंद्र महिला कॉलेज गोपालगंज में स्नातक नामांकन 2026 के दौरान ABVP कार्यकर्ता ‘May I Help You’ काउंटर पर छात्राओं की सहायता करते हुए – Img

कॉलेज अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कला मंच संयोजक हर्षिता कुमारी (Harshita Kumari) ने बताया कि हेल्प काउंटर पर विद्यार्थियों के लिए स्टेपलर, गोंद, पेन, कागज समेत अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही नामांकन के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि किसी भी छात्र-छात्रा को इधर-उधर भटकना न पड़े और उनका एडमिशन आसानी से पूरा हो सके।

उन्होंने कहा कि ABVP का उद्देश्य केवल सहायता करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का समय बचाना और नामांकन प्रक्रिया को सरल बनाना भी है। कई छात्र पहली बार कॉलेज में प्रवेश लेते हैं, इसलिए उन्हें प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं होती। ऐसे में हेल्प डेस्क उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।

जिला छात्रा प्रमुख आदिति हर्ष (Aditi Harsh) ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हर वर्ष प्रवेश प्रक्रिया के दौरान ‘May I Help You’ काउंटर लगाती है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना होता है कि किसी भी विद्यार्थी को फॉर्म भरने, दस्तावेज जमा करने या अन्य औपचारिकताओं में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

उन्होंने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता लगातार कॉलेज परिसर में मौजूद रहकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर Roshani Upadhaya (रौशनी उपाध्याय), संचला कुमारी, आशी सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नामांकन के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं की सहायता करते दिखाई दिए।

Abvp
गोपालगंज के महेंद्र महिला कॉलेज में CBCS एडमिशन 2026 के लिए लगाए गए ABVP हेल्प डेस्क पर विद्यार्थियों को नामांकन संबंधी जानकारी और आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है – Img

महेंद्र महिला कॉलेज में शुरू किया गया यह हेल्प काउंटर विद्यार्थियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। नामांकन कराने पहुंचे कई छात्र-छात्राओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें प्रक्रिया समझने और आवश्यक दस्तावेज व्यवस्थित करने में काफी सुविधा मिली।

Abvp Gopalganj today

स्नातक नामांकन 2026 के दौरान इस तरह की पहल विद्यार्थियों के लिए राहत भरी साबित हो रही है। कॉलेज प्रशासन और छात्र संगठनों के सहयोग से प्रवेश प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now