टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज/बिहार – गोपालगंज में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (Abvp) की जिला इकाई ने कमला राय कॉलेज में भव्य सरस्वती पूजा का आयोजन किया।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन और हवन संपन्न हुआ। पूजा के बाद Abvp कार्यकर्ताओं ने सामाजिक पहल करते हुए गरीब बस्तियों में बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, किताबें और प्रसाद वितरित किया। यह पहल संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता और शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है।
Abvp Gopalganj
कार्यक्रम में एबीवीपी (Abvp) के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे, जिनमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज गुप्ता, फार्माविजन प्रांत संयोजक वेदप्रकाश चौहान, राष्ट्रीय छात्र शक्ति पत्रिका संयोजक अनीश कुमार, शोध संयोजक अनूप दुबे, प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक रोहित जयसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।







