Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

भोरे में नहर किनारे पकड़े गए प्रेमी युगल की सड़क पर कराई गई शादी, वीडियो वायरल – पढ़े पूरी खबर

On: May 11, 2026 8:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, भोरे/गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां नहर किनारे चोरी-छिपे मिल रहे प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पहले दोनों को बंधक बनाया गया और बाद में बीच सड़क पर ही शादी करा दी गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, महरादेउर गांव का एक युवक और बनकटा जागीरदारी गांव की युवती नहर किनारे मिल रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों को पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने दोनों को रस्सी से बांधकर रोक लिया और परिजनों को सूचना दी।

कुछ ही देर में दोनों पक्षों के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों ने काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रेमी युगल एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ा रहा। दोनों ने साफ कहा कि वे शादी करना चाहते हैं और साथ ही रहेंगे।

इसके बाद गांव के लोगों ने सामाजिक सहमति से मौके पर ही शादी कराने का फैसला लिया। सड़क किनारे लोगों की मौजूदगी में युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरा और दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद युवती को युवक के साथ उसके घर भेज दिया गया।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे “सड़क वाली शादी” नाम दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग ग्रामीणों के इस फैसले को सामाजिक पहल बता रहे हैं, तो कुछ इसे निजी स्वतंत्रता में दखल भी मान रहे हैं।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now