Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Rural doctor arrested: गोपालगंज मे 3 साल के मासूम कैफ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गलत इंजेक्शन देने का आरोप

On: August 6, 2025 4:45 AM
Follow Us:
---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज़ – गोपालगंज में तीन वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत, ग्रामीण चिकित्सक हिरासत में

3 साल के मासूम कैफ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गलत इंजेक्शन देने का आरोप – गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तीन वर्षीय मासूम मोहम्मद कैफ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक ग्रामीण चिकित्सक शत्रुघ्न राम ने इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई।

उल्टी-दस्त की शिकायत पर क्लिनिक ले जाया गया था बच्चा | Rural doctor arrested

मिली जानकारी के अनुसार, कैफ को उल्टी और दस्त की शिकायत थी। उसकी मां शकीला खातून इलाज के लिए उसे सिसई बाजार स्थित ग्रामीण चिकित्सक शत्रुघ्न राम के क्लीनिक पर ले गईं। इलाज के दौरान चिकित्सक ने दो इंजेक्शन लगाए। इंजेक्शन देने के कुछ ही देर बाद जब वे घर लौट रही थीं, तब कैफ के मुंह से झाग निकलने लगा और शरीर नीला पड़ गया। परिजनों को कुछ समझ आता, उससे पहले ही कैफ की मौत हो गई।

गुस्साए ग्रामीणों ने शव के साथ किया सड़क जाम – Rural doctor arrested

Rural doctor arrested
गोपालगंज के सिसई गांव में तीन वर्षीय बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन – img

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने भोरे-भिंगारी मुख्य सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को लिया हिरासत में

सूचना मिलते ही भोरे थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने ग्रामीण चिकित्सक शत्रुघ्न राम को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि ग्रामीण चिकित्सक से पूछताछ की जा रही है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

गोपालगंज में विश्व हिंदू परिषद की बैठक: जिला मंत्री सत्यप्रकाश की गिरफ्तारी पर विरोध – पढ़े पूरी खबर

Gopalganj Sports Competition: गोपालगंज के उचकागांव में खेल महोत्सव, छात्रों ने फुटबॉल और बैडमिंटन में दिखाई प्रतिभा

Gopalganj Sports Competition: गोपालगंज मे छात्राओं ने कबड्डी, रिले दौड़ और बैडमिंटन में दिखाया दमखम | खेल प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

UGC Regulations Gopalganj: गोपालगंज में UGC रेगुलेशन लागू करने की मांग पर प्रदर्शन | भाकपा-माले और छात्रों का मार्च

Bihar Government news: निरानी शुगर लिमिटेड की बड़ी पहल | सासामुसा चीनी मिल के पुन संचालन की उम्मीद जगी

Cricket Dispute stabbing: कटेया में क्रिकेट के चलते 1 युवक को चाकू मारा गया – ऐसा क्यों हुवा पढ़े पूरी खबर

Leave a comment