Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

JP University AI Course 2026: छपरा के जयप्रकाश विश्वविद्यालय में शुरू होगा एआई सर्टिफिकेट कोर्स | AI कोर्स कब से चालू होगा

On: March 28, 2026 6:43 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Tds Virals Education news UpdateJP University AI Course | छपरा के जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन का उद्देश्य छात्रों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाना और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना है। कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई के अनुसार, एआई कोर्स शुरू करने की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

उम्मीद है कि अगले महीने  अप्रैल मे इस कोर्स के लिए नामांकन आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। यह कोर्स 6 महीने का होगा और इसका संचालन विश्वविद्यालय के वोकेशनल विभाग के तहत किया जाएगा।

JP University AI Course 2026 | नामांकन प्रक्रिया और कक्षाएं
इस कोर्स में नामांकन विश्वविद्यालय स्तर पर ही किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही नामांकन समिति की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सीटों की संख्या और अन्य दिशा-निर्देश तय होंगे।

इच्छुक छात्र JPU विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
कक्षाएं वोकेशनल भवन में संचालित होंगी और कोर्स पूरा होने के बाद परीक्षा ली जाएगी। सफल छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

JP University AI Course 2026 | क्या सिखाया जाएगा इस कोर्स में?
इस एआई सर्टिफिकेट कोर्स में छात्रों को निम्न विषयों की जानकारी दी जाएगी:
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बेसिक सिद्धांत
डेटा एनालिसिस (Data Analysis)
मशीन लर्निंग (Machine Learning)
आधुनिक टेक्नोलॉजी के उपयोग

हर क्षेत्र में बढ़ रही एआई की मांग
आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग लगभग हर क्षेत्र में हो रहा है—चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या उद्योग। ऐसे में यह कोर्स छात्रों के लिए करियर के नए दरवाजे खोल सकता है।

JP University AI Course 2026

JP University AI Course 2026 | विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस पहल से छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकेंगे। इस कदम को छात्रों और शिक्षकों के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now