Breaking News: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर बवाल, छात्रों ने कुलपति को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया
टीडीएस वायरलस न्यूज़, पटना: पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बीते कई वर्षों से नियमित रूप से छात्रसंघ चुनाव न होने के कारण लगातार विरोध हो रहा है।
इसी क्रम में सोमवार, 24 नवंबर 2025 को विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने कुलपति से मुलाकात की और 48 घंटे का लिखित अल्टीमेटम दिया है।
Patna University Student Protest – छात्र नेताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय की परंपरा को बनाए रखने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम रखने के लिए छात्रसंघ चुनाव अत्यंत आवश्यक है।
छात्रों का आरोप है कि पिछले कई सालों से प्रशासन जानबूझकर चुनाव टालता आ रहा है, जिससे विश्वविद्यालय में पारदर्शिता और छात्रों की भागीदारी कमजोर हुई है।
Patna University Student Protest – छात्रों ने क्या कहा? प्रतिनिधिमंडल में शामिल छात्र नेताओं ने कहा कि 18 नवंबर को कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया था,

जिसमें माँग की गई थी कि छात्रसंघ चुनाव विश्वविद्यालय की पारंपरिक प्रक्रिया से आयोजित किया जाए। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कुलपति कार्यालय की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं मिला।
छात्रों ने स्पष्ट कहा है कि (Patna University Student Protest) अगर 48 घंटे के भीतर चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई और विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी तो छात्र बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और विश्वविद्यालय बंद आंदोलन की ओर बढ़ेंगे।
छात्रों का कहना है कि चुनाव न होने से उनकी प्रतिनिधिक आवाज़ दब रही है और विश्वविद्यालय परिसर में लोकतांत्रिक वातावरण समाप्त हो रहा है। इसी वजह से उन्होंने कुलपति से जल्द से जल्द निर्णय लेने की मांग की है।
Patna University Student Protest – आंदोलन की तैयारी तेज, छात्र नेताओं का कहना है कि यदि उनके अल्टीमेटम को नजरअंदाज किया गया तो पटना यूनिवर्सिटी को दिखाया जाएगा कि छात्र अपने अधिकारों को लेकर कितने गंभीर हैं।
उन्होंने बताया कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा और विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को बनाए रखते हुए किया जाएगा।
प्रतिनिधियों में शामिल छात्र—
- Rinkle yadav – रिंकले यादव,
- Annu Yadav – अनु यादव,
- Rahul Ji – राहुल जी,
- Satendra Singh – सत्यमेंदु सिंह,
- Nandani Singh – नंदनी सिंह,
- Navin Kumar – नवीन कुमार
सहित कई छात्र नेताओं ने बताया कि छात्रों की आवाज़ को प्रशासन को सुनना ही पड़ेगा।
Patna University Student Protest छात्रों की प्रमुख माँगें
- छात्रसंघ चुनाव की तिथि तुरंत घोषित की जाए।
- चुनाव विश्वविद्यालय की पुरानी परंपरा और नियमों के अनुसार कराया जाए।
- प्रशासन छात्रों से बातचीत करे और चुनावी प्रक्रिया पर स्पष्ट दिशा-निर्देश दे।
- विश्वविद्यालय परिसर में लोकतांत्रिक माहौल बहाल किया जाए।
छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की बात सुननी चाहिए, क्योंकि शिक्षा संस्थानों में लोकतंत्र का महत्व सबसे अधिक होता है।
प्रशासन की चुप्पी ने बढ़ाया तनाव – Patna University Student Protest, 28 नवम्बर हो गया अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
इसके चलते विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में छात्रों के बीच तनाव का माहौल है। छात्रों का कहना है कि यदि निर्धारित अवधि में कोई निर्णय न आया,
तो परिसर में स्थिति बिगड़ सकती है। कुलपति पर दबाव लगातार बढ़ रहा है और सभी की नज़रें अगले 48 घंटों पर टिकी हैं।
Patna University Student Protest 2025
पटना (Patna) विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। छात्रों ने प्रशासन को साफ संदेश दे दिया है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के बिना विश्वविद्यालय का विकास संभव नहीं है। अब देखना यह है कि कुलपति अगले 48 घंटों में क्या निर्णय लेते हैं।








