उपेन्द्र कुशवाहा की RLM में बड़ी टूट कई नेताओं ने दिया इस्तीफा | Upendra Kushwaha splits RLM exclusive

टीडीएस वायरलस न्यूज़, शेखपुरा/पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में बुधवार को बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिली।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राहुल कुमार समेत एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस टूट ने पार्टी प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा के लिए बड़ा झटका पैदा कर दिया है।

Upendra Kushwaha splits RLM | सूत्रों की मानें तो नेताओं में नाराजगी की मुख्य वजह उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को बिना चुनाव लड़ाए मंत्री बनाना बताया जा रहा है।

पार्टी के कई नेताओं ने इस फैसले को अलोकतांत्रिक करार देते हुए खुले तौर पर असहमति जताई है।

Upendra Kushwaha splits RLM | इस्तीफा देने वालों में –

  1. Jitendra Nath Patel (जितेंद्र नाथ पटेल)
  2. Rahul Kumar (राहुल कुमार)
  3. Pramodh Yadav (प्रमोद यादव)
  4. Rajesh Ranjan (राजेश रंजन गुरु जी)
  5. Pappu Raj Mandal (जिलाध्यक्ष पप्पू राज मंडल)

तथा प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी शामिल हैं।
इन नेताओं का कहना है कि पार्टी में एकतरफा फैसले और अंदरूनी लोकतंत्र खत्म होने के कारण वे मजबूर हुए।

Upendra Kushwaha splits RLM – 26 November 2025

Upendra Kushwaha splits RLM – गौरतलब है कि 2020 विधानसभा चुनाव में RLM ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 4 पर जीत मिली थी।

Upendra Kushwaha splits RLM
Upendra Kushwaha – RLM

उसी के बाद से पार्टी को NDA में खास पहचान मिली थी। लेकिन हालिया घटनाओं ने पार्टी संगठन को हिला कर रख दिया है।

Related posts