Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Bihar Vishisht Shikshak Appointment: 15 जुलाई से मिलेगा नियुक्ति पत्र, 20-25 जुलाई तक होगा जॉइनिंग – पढ़े पूरी खबर

On: July 8, 2026 6:51 AM
Follow Us:
Bihar Vishisht Shikshak Appointment
---Advertisement---

Tds Virals Education news, पटना: बिहार के स्थानीय निकाय शिक्षकों के लिए बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग ने तृतीय एवं चतुर्थ सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण करने तथा द्वितीय चरण की काउंसिलिंग पूरी कर चुके शिक्षकों की विशिष्ट शिक्षक (Vishisht Teacher) के रूप में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया है।

Bihar Vishisht Shikshak Appointment | 15 से 18 जुलाई तक मिलेगा नियुक्ति पत्र

शिक्षा विभाग के अनुसार जिन शिक्षकों की काउंसिलिंग 18 मई, 19 मई और 26 मई 2026 को पूरी हो चुकी है, उन्हें जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से औपबंधिक नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।

चयनित शिक्षकों को 15 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच जिला स्तर पर नियुक्ति पत्र, विद्यालय पदस्थापन पत्र और योगदान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।

Bihar Vishisht Shikshak Appointment | 8 से 11 जुलाई तक पूरी होगी तकनीकी प्रक्रिया

विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार नियुक्ति पत्र तैयार करने की प्रक्रिया पूरी तरह सॉफ्टवेयर आधारित होगी। 8 से 10 जुलाई के बीच नियुक्ति पत्र की प्रिंटिंग की जाएगी, जिस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर होंगे।

इसके बाद 11 जुलाई से विद्यालय पदस्थापन पत्र और योगदान पत्र भी संबंधित सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रिंट किए जा सकेंगे।

20 से 25 जुलाई के बीच विद्यालय में देंगे योगदान

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद सभी चयनित विशिष्ट शिक्षक 20 जुलाई से 25 जुलाई 2026 के बीच अपने-अपने आवंटित विद्यालयों में योगदान देंगे। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को समय पर योगदान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

योगदान के साथ बदल जाएगी सेवा

Bihar Vishisht Shikshak Appointment | शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिस दिन शिक्षक विशिष्ट शिक्षक के रूप में विद्यालय में योगदान देंगे, उसी दिन से वे स्थानीय निकाय शिक्षक के पद से स्वतः विरमित माने जाएंगे। उसी तिथि से उन्हें विशिष्ट शिक्षक का दर्जा प्राप्त होगा और नए पद के अनुसार वेतन एवं अन्य सेवा लाभ भी लागू हो जाएंगे।

सभी जिलों को समय-सीमा का पालन करने का निर्देश

Bihar Vishisht Shikshak Appointment 2026 | शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि नियुक्ति, विद्यालय पदस्थापन और योगदान की पूरी प्रक्रिया तय समय-सीमा के भीतर पूरी कराई जाए। विभाग का उद्देश्य है कि चयनित शिक्षकों को बिना किसी देरी के नई जिम्मेदारी और वेतन संबंधी लाभ मिल सके।

Bihar Vishisht Shikshak Appointment news

Bihar Vishisht Shikshak Appointment
Img

विशिष्ट शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे हजारों शिक्षकों के लिए यह फैसला राहत भरा माना जा रहा है। अब सभी चयनित अभ्यर्थियों की नजर 15 जुलाई से मिलने वाले नियुक्ति पत्र और विद्यालय में योगदान की प्रक्रिया पर टिकी हुई है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now