Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

रामजयपाल महाविद्यालय छपरा में ABVP का उग्र प्रदर्शन, छात्र समस्याओं को लेकर प्राचार्य को 12 दिन का अल्टीमेटम

On: July 1, 2026 7:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, छपरा/न्यूज़: रामजयपाल महाविद्यालय में छात्रहित से जुड़ी वर्षों पुरानी समस्याओं को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की छपरा नगर इकाई ने शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की तथा प्रतीकात्मक रूप से प्राचार्य का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

Abvp
रामजयपाल महाविद्यालय छपरा में छात्र समस्याओं को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी – Img

प्रदर्शन के दौरान परिषद ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं हो रहा है। इसके अलावा परिसर में गंदगी, छात्राओं के लिए कॉमन रूम और सुरक्षा व्यवस्था का अभाव, सीसीटीवी कैमरों की कमी, शुद्ध पेयजल की अनुपलब्धता तथा छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं।

आंदोलन के बाद परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर सभी मांगों के समाधान के लिए 10 से 12 दिनों का अल्टीमेटम दिया। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो चरणबद्ध और व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Abvp
छपरा के रामजयपाल महाविद्यालय में छात्रहित की मांगों को लेकर ABVP द्वारा प्रदर्शन और प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता – Img

ABVP ने कहा कि छात्रहित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा और किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Disclaimer: यह खबर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जारी जानकारी और दावों पर आधारित है। महाविद्यालय प्रशासन का पक्ष उपलब्ध होने पर समाचार को अपडेट किया जा सकता है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now