आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण ले रहे गोपालगंज के सैकडो युवा
टीडीएस वायरलस न्यूज़, बिहार/गोपालगंज – पटना स्थित संपत चौक मे चल रहे आपदा प्रबंधन के साप्ताहिक प्रशिक्षण मे My Bharat के सैकडो स्वयंसेवक ले रहे प्रशिक्षण, बता दे कि बिहार सरकार आपदा प्रबंधन के द्वारा बिहार में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण चलाया जा रहा है,

जिसमें इस वर्ष बिहार के 22000 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है,इसमे बिहार के हर जिले से माई भारत व एन.एस.एस के स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे SDRF के अधिकारी कृष्णनंदन सिंह ने बताया की बिहार बहूआपदावो का प्रदेश है,
यहां समय-समय पर विभिन प्रकार की आपदाओं का सामना करना पड़ता है,जिसे बहुत ही अधिक संख्या में जान माल की छति और विभिन प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है,

जिसे लेकर बिहार सरकार ने अब कमर कस ली है और बिहार के हर जिले के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसे आने वाले समय में विभिन्न प्रकार के आपदाओं से निपटने के लिए हमारे युवा सक्षम हो,
क्योंकि आपदा प्रबन्धन में त्वरित और ब्यवस्थित प्रयासो की भूमिका अहम होती है, किसी दुर्घटना के समय में बचाव दल के पहुचने से पहले सुरक्षा व आपदा मोचन की प्रक्रिया में जूट जाने वाले स्वयंसेवकों यानि की आपदा मित्रो की भूमिका प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में अत्यन्त महत्वपूर्ण हो जाती है,

ईस प्रशिक्षण में 18 वर्ष से 40 वर्ष के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही विभिन प्रकार के आपदा जैसे बाढ़, भूकम्प, सड़क दुर्घटना, और तमाम तरह की मानव जनित आपदाओं से निपटने के बारे में जानकारी दी जा रही है,
Disaster Friends
इन प्रशिक्षित युवा को आपदा मित्र (Disaster Friends) के नाम से जाना जाएगा, जो किसी भी प्रकार के आपदा में First Responder के रूप अहम भूमिका निभाते हुए होने वाले जान-माल की छती को कम कर सकते हैं.
Disaster Friends – प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों में अरविन्द कुमार, रामायण पासवान, व प्रीति कुमारी मौजुद रहे यह प्रशिक्षण 9 फरवरी तक चलेगा







