किसानों के लिए राहत की खबर, रोजगार और भुगतान पर सरकार का बड़ा ऐलान
टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज/सिधवलिया – बिहार (Bihar Agriculture Scheme) मे गोपालगंज के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिलों को चरणबद्ध तरीके से जल्द चालू किया जाएगा।
Sugarcane Price Increase Bihar – यह ऐलान गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने सिधवलिया स्थित भारत चीनी मिल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया।
Ganna Kisan News Today | मंत्री संजय कुमार ने कहा कि वे स्वयं किसान परिवार से आते हैं, इसलिए किसानों की पीड़ा को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की समस्या ही सरकार की प्राथमिकता है और गन्ना उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
Ganna Kisan News Today | संजय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Sugar Mill Plan) भी बिहार की बंद चीनी मिलों को दोबारा शुरू करने को लेकर गंभीर हैं। इससे न केवल किसानों को गन्ने की बेहतर कीमत मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी – संजय कुमार मंत्री ने जानकारी दी कि गन्ने के समर्थन मूल्य में 15 से 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। सरकार का लक्ष्य है कि गन्ना किसानों को समय पर भुगतान मिले, ताकि किसी भी किसान को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
33 करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खातों में – Farmer Payment News | इस मौके पर गन्ना विभाग के सचिव सह संयुक्त सचिव जेपीएन सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष गन्ना मूल्य वृद्धि मद में 33 करोड़ 11 लाख 11 हजार रुपये का आवंटन किया गया था।
इसमें से लगभग पूरी राशि किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है। केवल (Government Subsidy Agriculture) 2 लाख रुपये शेष हैं, जिन्हें भी जल्द ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
जीविका दीदियों के स्टॉलों का निरीक्षण – Ganna Kisan News Today, कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने मिल परिसर में जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया।
उन्होंने पौधा प्रतिरोपण विधि, सिबलिंग ट्रे, वर्मी कम्पोस्ट, जैविक खेती, टिश्यू कल्चर और मिट्टी जांच जैसी आधुनिक कृषि तकनीकों का अवलोकन किया और किसानों से इन्हें अपनाने की अपील की।
इस दौरान दो किसानों को (Government Subsidy Agriculture) कृषि कार्य में सहूलियत के लिए छोटे यंत्र भी वितरित किए गए।
Ganna Kisan News Today
Ganna Kisan News Today | कार्यक्रम में मिल के जीएम विकास चंद्र त्यागी, कार्यपालक उपाध्यक्ष विनोद सिंह, गन्ना विभाग के अधिकारी संजीव कुमार शर्मा, सहित बड़ी संख्या में किसान और अधिकारी मौजूद रहे।







