Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Gopalganj Attack News: जीजा-साला पर रॉड से हमला, 1 की हालत गंभीर – पूरी खबर पढ़े

On: February 7, 2026 7:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गोपालगंज में जीजा-साला पर जानलेवा हमला: कमरे में ताला जड़ने के विरोध पर लाठी-डंडे और रॉड से पीटा, 1 की हालत गंभीर

Tds viral गोपालगंज (बिहार): गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धरनीहाता गांव में एक घटना सामने आई है।

कमरे में ताला जड़ने का विरोध करना जीजा-साला को भारी पड़ गया। आरोपियों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से दोनों पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान धरनीहाता निवासी अनूप उपाध्याय और उनके साले अभिषेक पांडेय के रूप में हुई है। दोनों को आनन-फानन में गोपालगंज के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

जहां अभिषेक पांडेय की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित अनूप उपाध्याय का आरोप है कि परिवार के कुछ सदस्यों ने उनके कमरे में जबरन ताला लगा दिया और 25 लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर पहले धमकी दी गई और अब खुलेआम हमला किया गया।

Gopalganj Attack News Mirganj

Gopalganj Attack News – घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर फर्द बयान दर्ज किया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now